• Mon. Jul 27th, 2026

Dhamtari News

जनता के लिए,जनता के साथ

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने निकाला विजय जुलूस

Share

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने निकाला ‘विजय मार्च’, राहुल गांधी के संघर्ष और युवा शक्ति को समर्पित की जीत

धमतरीं/नीट (NEET) परीक्षा गड़बड़ी और पेपर लीक मामले को लेकर देश भर में जारी भारी आक्रोश के बीच शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के ठीक बाद कांग्रेस पार्टी ने ‘विजय मार्च’ निकालकर अपनी इस कामयाबी का जश्न मनाया. जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित यह विजय मार्च कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से प्रारंभ होकर सदर बाजार होते हुए घड़ी चौक पहुंचा. कांग्रेस नेताओं ने इस मार्च को देश के करोड़ों छात्रों, युवाओं और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दृढ़ और अनवरत नेतृत्व को समर्पित किया है. विजय मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कहा कि यह इस बात का सीधा प्रमाण है कि अहंकारी सरकार को भी देश के युवाओं और विपक्ष की एकजुट ताकत के आगे झुकना ही पड़ता है. कांग्रेस पार्टी ने रेखांकित किया कि जब सरकार लगातार पेपर लीक की घटनाओं पर पर्दा डालने का प्रयास कर रही थी, तब आदरणीय श्री राहुल गांधी जी ने सड़क से लेकर संसद तक छात्रों की आवाज को पुरजोर तरीके से उठाया. उनके इसी अडिग स्टैंड और लगातार किए गए संघर्ष ने केंद्र सरकार को चौतरफा घेरकर यह बड़ी दंडात्मक और सुधारात्मक कार्रवाई करने के लिए विवश कर दिया. धमतरी विधायक ओंकार साहू नें कहा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा तो केवल एक शुरुआत है. देश के युवाओं के भविष्य के साथ जो खिलवाड़ पिछले कुछ समय में हुआ है, उसके वास्तविक दोषियों को सजा मिलने तक कांग्रेस चैन से नहीं बैठेगी. सिहावा विधायक अंबिका मरकाम नें कहा यह ऐतिहासिक विजय मार्च देश के उन लाखों होनहार छात्रों और युवाओं के संघर्ष को समर्पित है, जो लाठियां खाने के बाद भी पीछे नहीं हटे. हमारे नेता राहुल गांधी जी ने युवाओं को जो भरोसा दिया था, आज वह सच साबित हुआ है. जब तक पूरी शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और सुरक्षित नहीं बना दिया जाता, हमारा यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगी। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, धमतरी विधायक ओंकार साहू, सिहावा विधायक अंबिका मरकाम, पूर्व महापौर विजय देवांगन, पूर्व दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू, जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर, पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, जिला संगठन महामंत्री अरविंद दोषी, एआईसीसी प्रवक्ता रजत जसूजा, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सूर्याराव पवार, सलीम रोकडिया, नरेश जसूजा, सूर्यप्रभा चेटयार, जानसिंग यादव, जिला महामंत्री आलोक जाधव, विक्रांत पवार, योगेश लाल विक्रांत शर्मा, कृष्णा मरकाम, रमेश्वर साहू, सचिन भंसाली, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन, नगर निगम उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शास्त्री सोनवानी, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष शरीफ रोकडिया, मजदूर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अविनाश मारोठे, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हितेश गंगवीर, मजदूर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया सोनी, पार्षद सुमन मेश्राम, ऋषभ ठाकुर, पारसमणी साहू, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव उदित नारायण साहू, जिला सचिव राजेश पांडे, खिलेंद्र साहू, गुरु गोपाल गोस्वामी, मोहित देवांगन, सलीम तिगाला, कामराय साहू, रामनाथ यादव, कुशल देवांगन, तनवीर कुरैशी, रमेश देवांगन, दीपक साहू, श्रवण साहू, भागी ध्रुव, तारीक रजा कादरी, राकेश मौर्य, आशुतोष खरे, तिलक राज सोनकर, गोपाल कामड़े, संजू साहू, गीतराम सिन्हा, सूरज पासवान, समीना अंजुम, यश राजपूत, प्रवीण साहू, गनेश्वरी कामड़े, हितेश्वरी सिन्हा, जैनुद्दीन रिजवी, मानिक साहू, नीलकंठ साहू, मोतीलाल साहू, कमलेश सोनकर, अजय वर्मा, साहिल अहमद, भागवत साहू, अभिषेक ठाकुर, नवीन गजेंद्र, नोमेश सिन्हा, पप्पू शर्मा, राजू शेख लोकेश सिन्हा, चित्रांश रजक, गेंदलाल साहू, सलीम भाटी, ज्ञानचंद सिन्हा, यश नारायण दुबे, अजय डहरिया, रजत सोनकर, इंद्रेश साहू, श्रीकांत तिवारी, रुद्रा साहू, संकल्प गोस्वामी, मोहन ध्रुव, अजय सिन्हा, वसीम खिलची, शाहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *