• Sun. Sep 27th, 2026

Dhamtari News

जनता के लिए,जनता के साथ

52 परी की फिर आहट… पुराने नामों की चर्चा ने बढ़ाई हलचल!

Share

रंजीत, धनेश और लालू के नाम फिर चर्चा में—क्या पुराने जुए के अड्डों पर दोबारा जमने लगी महफिल? पुलिस की नजर कहाँ है?

कुरुद/शहर में इन दिनों एक बार फिर एक पुराना नाम चर्चा में है—52 परी।

कहानी में नाम वही पुराने बताए जा रहे हैं…
रंजीत, धनेश और लालू।

चर्चा है कि जिन नामों को लेकर पहले भी जुए की गतिविधियों की बातें सामने आती रही हैं, क्या वही चेहरे अब फिर किसी नए खेल की तैयारी में हैं?

सवाल सिर्फ इतना नहीं कि 52 परी फिर उड़ रही है या नहीं…
सवाल ये है कि अगर शहर में ऐसी गतिविधि चल रही है, तो इसकी भनक आखिर किसे है?

क्या पूरा खेल खुलेआम चल रहा है?
या फिर सब कुछ इतनी खामोशी से हो रहा है कि कार्रवाई की भनक लगने से पहले ही खिलाड़ी अपना ठिकाना बदल देते हैं?

और सबसे बड़ा सवाल—
क्या पुलिस तक भी इसकी जानकारी पहुंच चुकी है?

अगर शिकायत या सूचना पुलिस तक पहुंची है, तो आगे क्या कार्रवाई हुई?
और अगर जानकारी नहीं है, तो शहर में चल रही इन चर्चाओं की सच्चाई आखिर सामने कौन लाएगा?

फिलहाल नामों को लेकर चर्चाएं जरूर हैं, लेकिन इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकती है।

अब देखना ये है कि 52 परी की ये चर्चा सिर्फ अफवाह साबित होती है… या पुलिस की कार्रवाई से पूरे खेल का पर्दाफाश होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *