• Sun. Sep 27th, 2026

Dhamtari News

जनता के लिए,जनता के साथ

CG05 में लाश….क्या खुलेंगे सभी राज??

Share

जिले के स्थानीय रेस्टोरेंट और लॉज CG05 में कवर्धा की युवती की संदिग्ध मौत पर कई सवाल उठ रहे हैं, पुलिस भी अभी इसमें ज़्यादा ठोस जानकारी नहीं दे पा रही है

धमतरी/जिले के स्थानीय रेस्टोरेंट और लॉज CG05 में कवर्धा की युवती की संदिग्ध मौत पर कई सवाल उठ रहे हैं, पुलिस भी अभी इसमें ज़्यादा ठोस जानकारी नहीं दे पा रही है,लेकिन पहली नज़र में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है,पुलिस भी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने का इंतज़ार कर रही है, इस बीच धमतरी पहुँचे मृतका के परिजन आत्महत्या की बात से साफ़ इंकार कर रहे है।उन्हें पूरे मामले में किसी साज़िश का शक है।

दरअसल कवर्धा की रहने वाली 22 वर्षीय पिंकी मानिकपुरी इस लॉज में आकर रुकी थी, लेकिन 26 सितंबर की सुबह उसकी लाश मिली। गले में फंदा लगा हुआ पाया गया। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जरूरी निशानों को सहेज लिया है। पुलिस मृतिका के कॉल डिटेल और सोशल मीडिया अकाउंट से भी तथ्य जुटा रही है पूरी जांच के बाद ही कोई हकीकत सामने आएगी।

पर कुछ सवाल है जिनकी चर्चा हो रही है……

1-क्या पुलिस ने cg05 सीसीटीवी सीडीआर और पेनड्राइव को कब्जे में लिया हैं??

2-क्या मच्छर भगाने वाली मशीन का भी इस मामले में से कोई कनेक्शन है??

3-कवर्धा से युवती के धमतरीं आने का असली वजह क्या है??

4-मृतिका की मा ने जिसका नाम लेकर आरोप लगा रही है क्या उससे पूछताछ की जाएगी?? 

5-क्या CG05 के संचालक ने अपने सभी ग्राहकों के आमद/ रवानगी के रिकॉर्ड सुरक्षित रखे है??

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *