भोपाल राव पवार शासकीय पॉलिटेक्निक, धमतरी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई एवं रेड रिबन क्लब द्वारा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर पोस्टर प्रदर्शनी, क्विज प्रतियोगिता एवं बौद्धिक परिचर्चा का आयोजन किया गया

धमतरीं/भोपाल राव पवार शासकीय पॉलिटेक्निक, धमतरी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई एवं रेड रिबन क्लब द्वारा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर पोस्टर प्रदर्शनी, क्विज प्रतियोगिता एवं बौद्धिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य श्री अमित मिश्रा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी श्री कुंदन कुमार, श्री एस.के. गजेन, श्री टारजन मरकाम तथा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के रिसोर्स पर्सन श्रीमती बानी श्री एवं श्री सुनील साहा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में 100 से अधिक विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब के संबंध में दो पृथक उन्मुखीकरण सत्र आयोजित किए गए, जिनमें कार्यक्रम अधिकारी श्री कुंदन कुमार ने एनएसएस एवं रेड रिबन क्लब के उद्देश्य, कार्यप्रणाली, समाज सेवा, व्यक्तित्व विकास, रक्तदान, स्वास्थ्य जागरूकता, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को सेवा, संवेदनशीलता एवं नेतृत्व की भावना विकसित करते हुए समाजहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। उन्मुखीकरण के उपरांत इच्छुक विद्यार्थियों का राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब हेतु पंजीयन भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि “युवा शक्ति जब सेवा और संवेदनशीलता से जुड़ती है, तभी सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव होता है।”
