• Sat. Jun 27th, 2026

Dhamtari News

जनता के लिए,जनता के साथ

युवा प्लेसमेंट कर्मचारी उतरा चुनावी मैदान में जिले में चर्चा हुई तेज

Share

प्लेसमेंट कर्मचारि का चुनावी मैदान में उतरना जिले में चर्चा का विषय बनादिया है वही युवाओं में एक अलग ही जोश देखने को मिल रहा है।

धमतरी/नगर निगम के पार्षद चुनावों में एक नई और दिलचस्प चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। खबर है कि निगम में कार्यरत प्रकाश (अविनाश) मारोठे प्लेसमेंट कर्मचारी जो सामाजिक वा यूनियन लीडर कहलाते है जो समय समय पर निगम कर्मचारीयो की समस्याओं के लिए कई बड़े आंदोलन करे है उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए यह चर्चा नगर के कई वार्डों में आम हो गई है।

चुनावी प्रभाव और कर्मचारियों का अनुभव
निगम में लगभग 12,13वर्षों से कार्य कर रहे प्रकाश (अविनाश) मारोठे प्लेसमेंट कर्मचारी न केवल प्रशासनिक कार्यों से भली-भांति परिचित हैं, बल्कि जनसमस्याओं के समाधान का अनुभव भी रखते हैं। उनकी सक्रियता और जनता के बीच उनकी पकड़ को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने महंतघासी दास वार्ड क्रमांक 12 से प्रत्याशी घोषित कर चुनाव मैदान में उतारी हैं ।

वार्ड पर हो सकता है असर
माना जा रहा है कि,जहां इन कर्मचारियों का जनसंपर्क मजबूत है, वहां के मतदाता उनकी प्रशासनिक दक्षता और पारदर्शिता को प्राथमिकता दे सकते हैं। यह स्थिति पारंपरिक राजनीतिक दलों के लिए चुनौती बन सकती है।

जनता में बढ़ी उत्सुकता
इस नई पहल को लेकर नगर के नागरिक भी उत्सुक हैं। उनका मानना है कि यदि निगम के कर्मचारी चुनावी प्रक्रिया में शामिल होते हैं, तो निगम के कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ सकती है।

चुनावों में प्लेसमेंट कर्मचारियों की भागीदारी न केवल नगर के लिए एक नई मिसाल होगी, बल्कि पारंपरिक राजनीति में नई ऊर्जा का संचार भी करेगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नगर निगम चुनाव में कितनी हकीकत में बदलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *