• Fri. Jun 26th, 2026

Dhamtari News

जनता के लिए,जनता के साथ

यूवा जोश, अनुभवी आशीर्वाद जिला उपाध्यक्ष बनने के बाद गीतराम सिन्हा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की मुलाकात

Share

यूवा जोश, अनुभवी आशीर्वाद जिला उपाध्यक्ष बनने के बाद गीतराम सिन्हा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की मुलाकात

शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार- “पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरना ही एकमात्र लक्ष्य”

धमतरी/युवा कांग्रेस में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में, नवनियुक्त युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गीतराम सिन्हा ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने सिन्हा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का मार्गदर्शन दिया।

वरिष्ठ नेताओं के प्रति प्रकट की कृतज्ञता

अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए गीतराम सिन्हा ने कांग्रेस के शीर्ष और स्थानीय नेतृत्व का तहे दिल से आभार माना। उन्होंने विशेष रूप से 

 तारिणी नीलम चंद्राकर 

 (अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी)

 आकाश शर्मा 

 (प्रदेश अध्यक्ष, युवा कांग्रेस)

 उमेश डोंगरे जी (जिला प्रभारी)

 नरेन्द्र सोनवानी 

(जिलाध्यक्ष, युवा कांग्रेस)तथा समस्त वरिष्ठ कांग्रेसी जन का आभार जताया है।

मीडिया से चर्चा करते हुए गीतराम सिन्हा ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उनके लिए अत्यंत गर्व का विषय है। उन्होंने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा पार्टी ने मुझे जिला उपाध्यक्ष के रूप में जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका मैं पूरी निष्ठा और समर्पित भाव से निर्वहन करूँगा। हमारा लक्ष्य युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ना और जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुँचाना है।

गीतराम सिन्हा की इस नियुक्ति और पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद स्थानीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिल रहा है। समर्थकों का मानना है कि सिन्हा के नेतृत्व में जिले में युवा कांग्रेस और अधिक सक्रिय और मजबूत होकर उभरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *