• Fri. Jun 26th, 2026

Dhamtari News

जनता के लिए,जनता के साथ

करेली थाना क्षेत्र में जुआं हुआ रौशन कौन जला रहा यहां दीपक

Share

करेली थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदना,,नारदा खिसौरा जुआं फड़ संचालित होने की खबर ने फिर जोर पकड़ा है

धमतरी/करेली थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदना,,नारदा खिसौरा जुआं फड़ संचालित होने की खबर ने फिर जोर पकड़ा है हालाकि पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर जुआं सट्टा,,नशे पर लगातार कार्यवाई शुरू हो गई है बड़े पैमाने पर जुआरी पकड़े गए है और इस बार इन पर जुआं एक्ट के अलावा प्रतिबंधात्मक कार्यवाई भी हुई है जिस पर जुआरियों को जेल भी जाना पड़ा है 

लेकिन कहते है न लातो के भूत बातों से नही मानते वाली तर्ज पर कुछ जुआरी ग्रुप बाज नहीं आ रहे और लुका छिपी,,जंगलों के अंदर बैठ जुएं का संचालन चालू है 

कारण है लाखो की कमाई कुछ ही घंटो पर ,,500 ,,1000 रूपये एंट्री लेना और 10% तक नाल वसूलना ,,उसके बाद भी कई बड़े सफेद पोस लोग जुआं खेलने वाले को फयनांस सुविधा भी उपलब्ध करा रहे 

अब देखे बकरे की अम्मा कब तक खैर मनायेगी ,,या चल रही कार्यवाई के चंगुल में जल्दी ही फंस जायेगी 

नशे पर भी धमतरी पुलिस ने कमर कस ली है और एक अच्छी शुरुवात की है आगे भी बड़े नेटवर्क के पकड़े जाने की उम्मीद अब  जल्द पूरी होगी प्रतीत होता है ,,मेडिकल संचालक पर भी कार्यवाई ने कई सफेद पोस लोगो की नींद उड़ा दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *