• Sun. Apr 26th, 2026

दुल्हा दुल्हन ने मोबाइल में सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात

Share

बूथ अध्यक्ष शंकर मानिकपुरी ने कहा मोदी युवाओं के प्रेरणा स्रोत

धमतरीं/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ में सामूहिक रूप से बैठ कर श्रवण करते हैं। मन की बात कार्यक्रम में देश के अलग अलग हिस्सों में सामाजिक, आर्थिक, वैज्ञानिक, जल एवं पर्यावरण  संरक्षण तथा अन्य क्षेत्रों में हो रहे उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी प्रधानमंत्री देश की जनता के समक्ष रखते हैं। उनके इस कार्यक्रम को करोड़ों देशवासी नियमित रूप से सुनते है और उससे प्रेरणा लेकर देश के विकास में अपना योगदान देते हैं। 

मोदी जी के मन की बात को लेकर कार्यकर्ताओं में इतना उत्साह होता है कि आज धमतरी विधानसभा के मकेश्वर वार्ड में बूथ क्रमांक 131 के भाजपा के बूथ अध्यक्ष शंकर मानिकपुरी एवं वेदिका मानिकपुरी जो कि आज परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं, उन्होंने अपने वैवाहिक कार्यक्रमों के बीच में ही मेहमानों के साथ मिलकर मोबाइल पर मन की बात श्रवण किया। दुल्हा दुल्हन के साथ उनके रिश्तेदारों और वार्ड वासियों ने एक साथ मिलकर मन की बात का श्रवण किया। मोदी जी ने बुद्ध के विचारों का पुण्य स्मरण किया। बीटिंग द रिट्रीट सहित पर्यावरण एवं वन्य जीवों के संरक्षण के विषय में कुछ रोचक और प्रेरक जानकारियां दी। छत्तीसगढ़ का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि यहां के जंगलों में एक बार फिर से काले हिरण को स्वच्छंद वातावरण में खेलते देखना एक सुखद अनुभूति देता है। 

कार्यक्रम में प्रभारी के रूप मुख्य रूप से भाजपा नेता एवं पूर्व जिला महामंत्री कविंद्र जैन, वार्ड पार्षद श्रीमती आशा लोधी, मनोज मानिकपुरी, जोहतरीन नेताम, रेखा नागवंशी, बिंदु प्रजापति, मधु बारले सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *