• Wed. Sep 30th, 2026

Dhamtari News

जनता के लिए,जनता के साथ

चोरी को अंजाम देने वाला आरोपी हुए गिरफ्तार जिसमे दो नाबालिक भी है शामिल।

Share

ग्राम बिरेतरा में हुई चोरी के आरोपी को कुरूद पुलिस ने किया गिरफ्तार,जिसमें दो विधि से संघर्षरत बालक भी हैं शामिल।

जानकारी के अनुसार ग्राम बिरेतरा के एक व्यक्ति भेदलाल साहू द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि अर्ध रात्रि में मेरे घर से किसी अज्ञात चोर द्वारा गहने जेवरात व रकम को चोरी कर लिया गया है इस सूचना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस ने खोजबीन चालू किया जिस पर के.के. वाजपेयी एसडीओपी. कुरूद के नेतृत्व में खोजबीन हेतु थाना कुरूद के अधिकारी कर्मचारी एवं स्पेशल टीम के स्टॉफ संयुक्त रूप से तत्काल घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज एवं आसपास पता तलाश पर संदेह के आधार पर संदेही गुलशन यादव एवं 02 विधि से संघर्षरत बालकों से पूछताछ करने पर बताये की गुलशन यादव की योजना पर दिनांक 21.02.24 को ग्राम डोमा से बिरेतरा जाकर गांव में घूम-घूमकर देखने पर एक घर के छत से चढकर घर के अंदर प्रवेश का दरवाजा खुला होने से कमरे में प्रवेश कर कूलर के उपर रखे आलमारी के चाबी को लेकर आलमारी खोलकर सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम को चोरी कर मेनगेट से भगाकर ग्राम डोमा आकर चोरी किये गये सामान एवं पैसों को आपस में बांटना बताया गया।आरोपी के कब्जे से जेवरात व रुपये जब्त कर लिए गए है जिसमे आरोपी गुलशन यादव के कब्जे से 01 नग सोने का गुलबंद, 01 नग सोने का टाप्स, 02 जोडी चांदी का पायल बडा वाला एवं नगदी रकम 2000 व नाबालिको के कब्जे से 01 जोडी सोने का झुमुका, 03 जोडी चांदी की पैरपटटी पतला वाला, 03 नग चांदी की बिछिया एवं नगद 4000-4000 रूपये जब्त किया गया।उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण साहू, सउनि.सुरेश नंद प्रआर.राजेश चन्द्राकर,आरक्षक मानक साहू थाना कुरूद, एवं विशेष टीम से मनोज साहू, दीपक साहू, मुकेश मिश्रा, गोपाल चंद्राकर, किशोर देशमुख का आरोपी की तलास एवं गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिका रही।आरोपी गुलशन यादव को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है वही नाबालिकों को किशोर न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *