• Mon. Sep 28th, 2026

Dhamtari News

जनता के लिए,जनता के साथ

टेनीस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता ने गांव में खेल भावना को दिया नया आयाम : डीपेंद्र साहू

Share

ग्राम गोपालपुरी में इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित टेनीस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ

धमतरी/ग्राम गोपालपुरी में इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित टेनीस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ, जिसमें फाइनल मुकाबला बेंद्रानवागांव एवं सिहाद के बीच हुआ, जिसमें प्रथम स्थान बेंद्रानवागांव ने हासिल किया एवं द्वितीय स्थान सिहाद रहे। प्रतियोगिता में क्षेत्र की अनेक टीमों ने भाग लेकर खेल कौशल, अनुशासन एवं आपसी भाईचारे का शानदार प्रदर्शन किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, खेलप्रेमी युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।समापन समारोह के मुख्य अतिथि  डीपेंद्र कुमार साहू पूर्व प्रदेश कार्यसमिति, ओबीसी मोर्चा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जीवन लाल देवांगन ग्राम सरपंच ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में  राकेश साहू जिला महामंत्री, भाजपा, भगत यादव उपाध्यक्ष, प्रदेश यादव समाज, श्रीमती फलेश्वरी जनपद सदस्य, धमतरी, डॉ. विनेश्वर साहू, रिंकू सेन पूर्व  सरपंच सरसोपुरी, नन्दू साहू, रामकृष्ण साहू, मोतीराम साहू, सेवा लाल साहू, होमन लाल चन्द्राकर, माधव देवदास, केशव राम साहू, दीपक देवदास, चन्द्रशेखर देवांगन (शिक्षक), भोजराम साहू (शिक्षक) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि  डीपेंद्र साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि युवाओं के सर्वांगीण विकास का मजबूत आधार है। ऐसे ग्रामीण स्तर के आयोजनों से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट जैसे खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति को सफल प्रतियोगिता के लिए बधाई देते हुए युवाओं से नशामुक्त, स्वस्थ और खेलमय जीवन अपनाने का आह्वान किया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की शुभकामनाएं दीं। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब एवं अमर ज्योति क्रिकेट क्लब गोपालपुरी (पुरी) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जिसमें आयोजक समिति के सदस्य गजेंद्र देवांगन, गोपी यादव, लोकनाथ चन्द्राकर, उमेश दुबे, राकेश साहू, मधु दुबे, रमेश साहू,  नविन चन्द्राकर, अरुणा देवांगन, प्रभात चन्द्राकर, अजीत साहू, हरीश साहू,  नरेंद्र साहू, धीरज साहू, विकास साहू, सुरज साहू, विष्णु यादव, टाकेश यादव, डोमन साहू,  चेमन साहू,  विनय साहू,  राज देवांगन, सहित समस्त ग्रामवासी गोपालपुरी का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम के अंत में विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *