• Fri. Jun 26th, 2026

Dhamtari News

जनता के लिए,जनता के साथ

Sukma Naxal Attack: CM विष्णु देव साय आज बस्तर के लिए होंगे रवाना, नक्सल हमले में शहीद जवानों को देंगे श्रद्धांजलि

Share

CM Vishnu Deo on Naxal Attack: आज CM विष्णु देव साय आज के कार्यक्रम के लिए सुबह 8:35 बजे बस्तर के लिए रवाना होंगे।

CM Vishnu Deo on Naxal Attack: सुकमा। छत्तीसगढ़ की बीजापुर-सुकमा सीमा पर जोनागुड़ा और अलीगुड़ा के पास टेकलगुड़ा में मंगलवार बीते रात नक्सलियों ने पुलिस कैंप पर हमला कर दिया था। इस नक्सल हमले में तीन जवान शहीद हो गए और 14 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल जवानों में से 8 जवानों को इलाज के लिए रायपुर लाया गया है। रायपुर के बालाजी अस्पताल में 4 घायल जवानों और श्री नारायणा अस्पताल में 4 घायल जवानों का इलाज जारी है। घटना की जानकारी देते हुए बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने बताया कि यह वही जगह है जहां 2021 में 23 जवानों की जान गई थी।

वहीँ आज CM विष्णु देव साय आज के कार्यक्रम के लिए सुबह 8:35 बजे बस्तर के लिए रवाना होंगे। CRPF कैंप करनपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद सुबह 11:40 बजे वापस रायपुर के लिए रवाना होंगे। आज शाम 5 मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होंगे। महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। इसके बाद सीएम साय शाम 7:20 बजे मंत्रालय से पहुना के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *