नवागांव वार्ड निवासी मुस्तफा हाशमी का (इंतेक़ाल)निधन,शनिवार रात रत्नाबांधा कब्रिस्तान में किया गया सुपुर्दे-खाक
पूर्व पार्षद अवैश हाशमी के भाई और अंजुमन कमेटी के पूर्व सदर अशफाक हाशमी के थे भतीजे

धमतरी/नवागांव वार्ड से एक दुखद खबर सामने आ रही है। वार्ड के निवासी मुस्तफा हाशमी का शनिवार को 42 वर्ष की आयु में (इंतेक़ाल)आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से स्थानीय क्षेत्र और समाज में शोक की लहर है।पूरे शहर के युवाओं में मुस्तफ़ा हाशमी का अलग पहचान माना जाता हैं और सभी इन्हें बड़े भाई की तरह सम्मान देते थे।
दिवंगत मुस्तफा हाशमी शहर की जानी-मानी शख्सियतों से साथ भी जुड़े हुए थे।
वे नवागांव वार्ड के पूर्व पार्षद अवैश हाशमी, महबूब हाशमी और हुसैन हाशमी के सगे भाई थे।
वे जफर हाशमी के सुपुत्र थे।
अंजुमन कमेटी के पूर्व सदर अशफाक हाशमी के भतीजे थे।
पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिवंगत मुस्तफा हाशमी के जनाजे की नमाज और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया आज ही पूरी की जाएगी।
शनिवार रात ठीक 10:00 बजे रत्नाबांधा चौक स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्दे-खाक किया गया।
इस दुखद घड़ी में अंजुमन कमेटी, वार्ड वासियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हाशमी परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
