• Wed. Sep 30th, 2026

Dhamtari News

जनता के लिए,जनता के साथ

एक साल फिर भी नही कर पाए महापौर कार्य प्रारंभ

Share

*एक साल में एक भी कार्य प्रारंभ नहीं कर पाए महापौर, जनता को सिर्फ सब्जबाग दिखाने का कर रहे काम- गौतम वाधवानी*

धमतरीं/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष गौतम वाधवानी ने भाजपा के नगर निगम के एक साल के कार्यकाल को लेकर कहा कि एक साल में महापौर किसी भी बड़े काम की एक ईंट तक नहीं लगा पाए, करोड़ो की स्वीकृति का सिर्फ सब्जबाग दिखाकर जनता को सपने बेचने का काम किया जा रहा है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौतम वाधवानी ने कहा की आज पूर्ण रूप से एक वर्ष होने जा रहा जब निगम में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए जनप्रतिनिधि महापौर सहित 28 पार्षदों को विजय प्राप्त हुई थी और जनता ने उन्हें निगम की ज़िम्मेदारी सौंपी थी एक वर्ष पूर्ण होने के बाद हमने क्या पाया और क्या  बनाया इसका पूरा जवाब निगम प्रशासन को देना चाहिए निर्माण कार्यो पर ध्यान देंगे तो बहुत से कार्य पूर्व की कांग्रेस सरकार के लंबित कार्यो को पूरा कर वाहवाही लूटने का कार्य जनप्रतिनिधियो ने किया है चालीस वार्डो में मूलभूत सुविधाओं के नाम से फंड पूरा एक साल बाद दिया जा रहा है उसमे भी भेदभाव के बीच घिर के रह गई! निगम प्रशासन अधिकारियों की मनमानी और लापरवाही से आज निगम में पिछले तीन माह से बिना आयुक्त के ही कार्य चल रहा है भ्रष्टाचार के मामले में बड़ा बड़ा घोटाला उजागर इस एक साल में हुआ है इस सदी का नया आविष्कार भी निगम में मोटरसाइकिल बाइक में डीजल डालने के रूप में हुआ है घोषणाओं के जंजाल में फँसने का कार्य निगम में बैठे जनप्रतिनिधि ने किया अब जनता पूछ रही है घोषणाओं पर अमल कब तक होगा की घोषणा सिर्फ़ कागज़ों पर ही होती रहेगी निगम की लचर कार्यप्रणाली से जनता त्रस्त हो चुकी है रेलवे प्रभावितों को अभी तक अपने घर की आस लगाए बैठे है निगम में बैठे प्लेसमेंट कर्मचारी भी अपनी तनखा बढ़ने का इंतज़ार कर रहे है  वही निगम के पार्षदों को भी विगत दो माह से वेतन नहीं मिला है एल्डरमेनो की नियुक्ति तक नहीं कर पा रहे है इस निगम बैठी सरकार से जनप्रतिनिधि हो वार्ड का विकास हो या कर्मचारियों हो सब परेशान है ख़ुद के भाजपा पार्षदो का काम न होना और उनका धरने बैठना यह निगम की पोल खोल रहा है निगम की जानता त्रस्त जनप्रतिनिधि मस्त वाली कहावत धमतरी निगम में फिट बैठ रही है  जनता पानी के लिए परेशान है विगत दिनों नगर निगम पानी की सप्लाई बंद होने पर जनता परेशान थी तो वही स्विरेज पाइपलाइन बिछाने के वक्त भी बार बार पानी का पाइप लाइन तोड़ने से लाखो लीटर बर्बाद होना और पानी की आपूर्ति रुक जाना इस एक साल में जानता त्रस्त हुई है और जनप्रतिनिधि स्वीकृति स्वीकृति का खेल खेल रहे है जनता पूछ रही है की निगम के महापौर निगम छोड़ आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में स्वीकृति के काम में लगे पहले की स्वीकृत जो निगम के अंदर हो चुकी है उन्हें पूर्ण कराने का कष्ट करे बाद में चार साल में ग्रामीण विकास का कार्य करे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *