• Sat. Aug 15th, 2026

Dhamtari News

जनता के लिए,जनता के साथ

धमतरीं जिले में हर्सोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Share

देश भर की तरह धमतरी जिले में भी स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व बड़ी ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

धमतरीं/देश भर की तरह धमतरी जिले में भी स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व बड़ी ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह का भव्य आयोजन शहर के एकलव्य खेल मैदान में संपन्न हुआ, जहाँ पूरा मैदान देशभक्ति के रंगों और राष्ट्रभक्ति के नारों से सराबोर नजर आया।

एकलव्य खेल मैदान में आयोजित इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में पूर्व मंत्री और कुरुद विधायक अजय चंद्राकर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य अतिथि ने गरिमामय माहौल में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के तुरंत बाद विभिन्न सुरक्षा बलों और स्काउट-गाइड की टुकड़ियों द्वारा अनुशासित मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया गया।

 इस वर्ष के समारोह की सबसे खास और अनोखी बात प्लाटून में शामिल घुड़सवारों की मौजूदगी रही। घुड़सवार दल ने मार्चपास्ट में हिस्सा लिया और मैदान में अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन कर पूरे जिलेवासियों का दिल जीत लिया। घुड़सवारों के हैरतअंगेज कारनामों और तालमेल ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

 समारोह में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों के देशभक्ति गीतों और नृत्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद जवानों के परिजनों को मंच पर सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया गया और उन्हें श्रीफल तथा शॉल भेंट कर भावभीनी श्रद्धांजलि व सम्मान अर्पित किया गया।

समारोह के अंतिम चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्लाटूनों, प्लाटून कमांडरों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले स्कूली बच्चों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही, जिले में प्रशासनिक और शासकीय कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

एकलव्य खेल मैदान में आयोजित इस भव्य समारोह ने धमतरी जिलेवासियों के दिलों में राष्ट्रप्रेम, गौरव और उत्साह का एक नया संचार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *