• Fri. Oct 2nd, 2026

Dhamtari News

जनता के लिए,जनता के साथ

मुस्लिम तेली बिरादरी के हाजी अहमद रज़ा निर्बान बने नए अध्यक्ष, कार्यभार सौंपा गया

Share

मसजिद हनफिया मुस्लिम तेली बिरादरी के मुतव्वली (अध्यक्ष) का चुनाव 03 अक्टूबर 2024 को जुमेरात के दिन संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से हाजी अहमद रज़ा निर्बान को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया।

संवाददाता-शमशाद खान
धमतरी छत्तीसगढ़
धमतरी /मसजिद हनफिया मुस्लिम तेली बिरादरी के मुतव्वली (अध्यक्ष) का चुनाव 03 अक्टूबर 2024 को जुमेरात के दिन संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से हाजी अहमद रज़ा निर्बान को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। आज, 09 अक्टूबर 2024 को मुस्लिम तेली बिरादरी के प्रमुख सरपरस्तों और सदस्यों द्वारा उन्हें औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा गया।
इस अवसर पर बधाई देने और शुभकामनाएं देने के लिए समाज के विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सरपरस्त हाजी अय्यूब निर्बान, अब्दुल रज्जाक खिलची, युसूफ रज़ा (गोड़), हाजी सलाम गोड, हाजी तजुद्दीन खत्री, हाजी अख्तर रज़ा गोड, मुहम्मद असलम भाटी, पूर्व अध्यक्ष हाजी सलाम खत्री, हाजी अय्यूब गोरी, मुहम्मद आज़म निर्बान, असलाम कुछावा, मुस्तफा रज़ा निर्बान, सलाम तिगला, इमरान खिलची, आदिल कुछावा, CTB अध्यक्ष एजाज गोड, इफ्तेकार रज़ा, इकबाल खोखर, हाजी मोइनुद्दीन खिलची, अनस रज़ा, और युवा नेता वसीम खिलची सहित कई अन्य समाज के लोग उपस्थित थे।
नए अध्यक्ष हाजी अहमद रज़ा निर्बान को उनके इस नए जिम्मेदारी के लिए समाज के लोगों ने शुभकामनाएं दीं, और उनके नेतृत्व में बिरादरी के विकास और समृद्धि की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *