कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर किया माल्यार्पण, राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद

धमतरीं/आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती (विश्व अहिंसा दिवस) एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के पावन अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर कांग्रेसियों ने तहसील कार्यालय के समीप स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा तथा मकई चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और आदरपूर्वक माल्यार्पण किया। प्रतिमा स्थलों पर माल्यार्पण के दौरान कांग्रेस नेताओं ने दोनों महान विभूतियों के राष्ट्र निर्माण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। उपस्थित नेताओं ने कहा कि महात्मा गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत आज भी पूरे विश्व को शांति का मार्ग दिखाते हैं। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी और ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा आज भी देश के हर नागरिक के भीतर राष्ट्रप्रेम की ऊर्जा भरता है। कांग्रेसियों ने दोनों जननायकों के बताए आदर्शों और रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, विधायक ओंकार साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, शरद लोहाना, पूर्व महापौर विजय देवांगन, जिला संगठन महामंत्री अरविन्द दोषी, पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, वसीम कुरैशी, हरमिंन्दर छाबड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी, आकाश गोलछा, नेताप्रतिपक्ष दीपक सोनकर, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शास्त्री सोनवानी, शैलेन्द्र दीवान, अंबर चंद्राकर, देवेन्द्र देवांगन, आशुतोष खरे, उदित नारायण साहू, वतांजलि गोस्वामी, हितेश्वरी सिन्हा, नवीन गजेंन्द्र, सलीम तिगाला, गीतराम सिन्हा, चन्दन रजक, सूरज पासवान, मोहन ध्रुव, संजू साहू, अजय सिन्हा, वेदप्रकाश साहू, रुद्रा साहू सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
