• Sat. Jun 27th, 2026

Dhamtari News

जनता के लिए,जनता के साथ

Gold Price Today: आज नहीं बदले सोने के दाम, 2023 के आखिरी दिन महंगी हुई चांदी, चेक करें नए दाम

Share

Gold Price Today: सोना-चांदी खरीदने वालों के जरूरी खबर है. साल 2023 के आखिरी दिन 31 दिसंबर, रविवार को सोने के दाम स्थिर हैं, जबकि चांदी की कीमत में उछाल आया है. जानें क्या है सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट- 

Latest Gold-Silver Rate Today: साल 2023 के आखिरी दिन अगर आप भी सोना-चांदी खरीदने की प्लानिंग में हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. सराफा बाजार में आज 31 दिसंबर को सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि चांदी महंगी हुई है. Bankbazaar.com की रिपोर्ट के मुताबिक आज रविवार को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी की क्या कीमत है तुरंत चेक करें.

MP में सोने के दाम
– मध्य प्रदेश में आज सोने की कीमत स्थिर हैं.
– मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 22 कैरेट सोने की कीमत- 59,430 रुपए प्रति 10 ग्राम 
– मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत- 62,400 रुपए प्रति 10 ग्राम

छत्तीसगढ़ में सोने के दाम
– छत्तीसगढ़ में आज सोने की कीमत-
– छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 22 कैरेट सोने की कीमत- 59,430 रुपए प्रति 10 ग्राम 
– छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत- 62,400 रुपए प्रति 10 ग्राम 

MP में चांदी की कीमत
– मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज चांदी की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. आज चांदी  300 रुपए महंगी होकर  80,000 रुपए प्रति किलो हो गई है.

छत्तीसगढ़ में चांदी की कीमत
–  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चांदी की कीमत 80,000 रुपए प्रति किलो है

कैसे पहचानें सोने की शुद्धता
अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (International Organization for Standardization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 99.9, 23 कैरेट पर 95.8, 22 कैरेट पर 91.6, 21 कैरेट पर 87.5 और 18 कैरेट पर 75.0 ग्राम शुद्धता लिखा होता है. ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं. कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा.

जानिए 22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है. बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते इसलिए ज्यादात्तर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *