• Tue. Sep 29th, 2026

Dhamtari News

जनता के लिए,जनता के साथ

अग्निवीर भर्ती स्थल में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर महापौर रामु रोहरा का कांग्रेस ने जलाया पुतला

Share

*सेना भर्ती स्थल के कार्यों में भारी भ्रष्टाचार , कमीशनखोरी, अनियमितता को लेकर महापौर रामू रोहरा का कांग्रेस  ने किया पुतला दहन किया*

*महापौर अपने करीबियों को लाभ देने टेंडर खुलने से पहले दे दी काम , 50 लाख के कार्यों का हुआ खुलासा*

*वेलिग मशीन, डीजल पेट्रोल घोटाला,चैन माऊटैन में भी भ्रष्टाचार से आक्रोशित हुए कांग्रेस*

धमतरी में होने वाले सेना भर्ती में नगर निगम द्वारा नए भ्रष्टाचार के साथ कमीशन खोरी एवं नियम तथा प्रक्रियाओं में बढ़ती गई अनियमिता का मामला सामने आया है। नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ने बताया कि नगर निगम द्वारा 26 दिसम्बर 2025 तारीख को धमतरी में होने वाले सेना भर्ती के लिए लगभग 50 लाख रुपये की राशि कुर्सी, टेंट ,माइक, जैसे अन्य सामग्रीयों के लिए निविदा भर्ती जारी की गई जिसका 7 जनवरी 2026 तारीख को कार्यवादेश जारी होना था किंतु महापौर और निगम के अधिकारियों के मिली भगत से अपने निजी व्यक्तियों को फायदा पहुचाने के लिए निविदा निकलने के 1 हफ्ते पूर्व ही कार्य प्रारंभ कर दिया गया है और कार्यादेश मिलने के पूर्व ही 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन ने कहा कि भाजपा के एम आई सी सदस्य खुद ही टेंडर प्रकिया में प्रश्न चिन्ह लगा रहा है एम आई सी सदस्य द्वारा आईटोरियम के टेंडर प्रक्रिया में प्रश्न चिन्ह लगाया गया है भाजपा सरकार आते ही ऐसे कई भ्रष्टाचार के मामले नज़र आते हैं बिना टेंडर के कार्य प्रारम्भ हो जाते हैं डीज़ल घोटाला , चैन माउंटेन   घोटाला ,बोलिंग मशीन खरीदी में घोटाला के साथ भारी भरकम मोटी राशि लेनदेन करने का मामला भी गम आया हुआ है जिसमें कुछ जिम्मेदार पार्षदों की संलिप्तता बताई जा रही है जो लगातार ठेकेदारों को दबाव बनाकर आर्थिक घोटाला कर रहे हैं कांग्रेस इसकी हर स्तर पर शिकायत करने की तैयारी कर रही है और अब टेंडर घोटाला हो गया प्रदर्शन करने वालो में पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व महापौर विजय देवांगन,आनंद पवार , ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा,महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव सर्वप्रभा चट्टायार, जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस नरेंद्र सोनवानी,गौतम वाधवानी, पार्षद , सुमन मेश्राम, पूर्णिमा गजानंद रजक, उमा भागी ध्रुव, रामेश्वरी कोसरे, सूरज गहरवाल,विक्रांत पवार, कमलेश सोनकर,राजेश पांडे, राजेश ठाकुर, वातांजली गोस्वामी, शास्त्री सोनवानी, कन्हैया सोनी , आशुतोष खरे,सूरज पासवान,गुड्डा दीवान, घनाराम सोनी राज देवांगन,देवेंद्र देवांगन उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *