• Sun. Apr 26th, 2026

गढ्ढे को लेकर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन, लगाया बेशर्म का फूल

Share

लगभग 1 हफ्ते से अधिक समय से गढ्ढे को खोदकर रखना खतरे से खाली नही,ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने किया मकई चौक में प्रदर्शन गढ्ढे में लगाया बेशर्म का फूल

धमतरीं/पिछले एक सप्ताह से भी अधिक समय से देखा जा रहा घड़ी चोक स्थित मकई गार्डन एवं चोपाटी का प्रवेश द्वार बंद पड़ा है तालाब  तक निकासी पाइपलाइन बिछाने के लिए गड्डा खोदा गया है और अब तक जो कार्य पूर्ण हो जाना था उसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है जिसको लेकर आज शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वय योगेश शर्मा गौतम वाधवानी ने नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ने बताया कि आज हम सब कार्य स्थल पर पहुंचे 

जिसे लेकर वहाँ के व्यापारियों की शिकायत की थी से कार्य स्थल का निरीक्षण किया गया हालात देखकर समझ में आ गया की व्यापारियों को चौपाटी जिन्होंने लगाई है उनका व्यवसाय पिछले एक सप्ताह से चौपट है वही गर्मी की छुट्टियों में आने वाले ननिहाली बच्चे और माताए गार्डन का आनंद नहीं ले पा रही वही निगम प्रशासन की उदासीनता से सवाल तो खड़े हो रहा है जब छोटे से कार्य में इतना समय लग सकता है तो बड़े कार्य करने में निगम प्रसाशन के पसीने छूट जाएंगे इसी कारण आज गड्ढे में निगम की प्रशासनिक व्यवस्था को देखते हुए बेशर्म के फूल और पेड़ लगाए और लिखा गया हमारी (जनता)की भूल कमल का फूल जिसे देख कर निगम प्रशासन को सोचने पर मजबूर किया जा सके कि आख़िर इतनी लापरवाही क्यों बरती जा रही है हे जनता से जुड़े मुद्दों पर वही गिट्टी रेती सड़को पर हे कोई भी दुर्घटना कब भी घट सकती हैं उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी जिसमें मुख्य रूप से कांग्रेस के नेता सलीम तीगाला चंदन रजक मुकेश धुरुव अमित बाघमारिया श्रवण कुमार अविनाश मरोठे वीरू महाजन राकेश मौर्या जैनुद्दीन रिजवी राजू शेख नवीन गजेंद्र शंकर माखीजा ज्ञानचंद सिन्हा अयान हाशमी चित्रांश रजक जय गिदवानी शैलेंद्र दीवान कन्हैया सोनी रुद्रा साहू दीपक साहू महेश यादव सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *