ग्राम कंडेल में एक युवक की खून से सनी लास मिलने से सनसनी फैल गई है पुलिस जांच में जुटी है

धमतरी/ जिले के ग्राम कंडेल में एक युवक का लाश मिलने से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है गांव क्षेत्र में दहशत का माहौल है।पूरा मामला जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम कैंडल बताया जा रहा है जहां एक युवक जिसकी पहचान पारसमणि साहू बताया जा रहा है की धारदार हथियार से गला रेत कर जान ले ली गई है सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना क्षेत्र द्वारा मौके पर पहुंचे जांच व तफसीस की जा रही है अब देखना होगा यह जो हत्या की गई है इसका कारण क्या है और इसे किस प्रकार से अंजाम दिया गया है। क्या यह लूट या आपसी रंजिश है या कुछ और यह बड़ा सवाल सामने आ रही है अब जांच के बाद ही पता चलेगा कि यह पूरा मामला क्या है फिलहाल पुलिस जांच में लगी हुई है और आरोपी की तलाश जारी है।
