• Sat. Nov 21st, 2026

Dhamtari News

जनता के लिए,जनता के साथ

बोरई में अवैध शराब पर आबकारी का छापा

Share

सूर्यांश ढाबा से 11.970 लीटर विदेशी व महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार।

धमतरी/ जिले के बोरई में अवैध विदेशी मदिरा और महुआ शराब की बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। संयुक्त टीम ने सूर्यांश ढाबा में दबिश देकर आरोपी के कब्जे से विदेशी शराब और महुआ शराब सहित कुल 11.970 लीटर मदिरा जब्त की है।

दरअसल, 19 नवंबर की रात आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त नगरी और जिला स्तरीय उड़नदस्ता की टीम रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान बोरई स्थित सूर्यांश ढाबा में कार्रवाई की गई। मौके से 29 पाव, 5 बोतल विदेशी शराब और 3 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।

मामले में 33 वर्षीय हिमांशु यादव के खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

वहीं, आबकारी विभाग के अनुसार इससे पहले 17 नवंबर को नगरी के बाजारपारा में भी 10 लीटर महुआ शराब की बिक्री के मामले में कार्रवाई की गई थी।

“फिलहाल आबकारी विभाग की इस कार्रवाई के बाद अब देखना होगा कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहता है या फिर कार्रवाई सिर्फ कुछ चुनिंदा मामलों तक ही सीमित रहती है।”वही जिला प्रशासन की ओर से अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही गई है। साथ ही आम नागरिकों से ऐसी गतिविधियों की सूचना विभाग को देने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *