जिले में अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है… लेकिन इन कार्रवाइयों के बीच एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो रहा है… आखिर आबकारी विभाग कर क्या रहा है?

धमतरी/ जिले में अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है… लेकिन इन कार्रवाइयों के बीच एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो रहा है… आखिर आबकारी विभाग कर क्या रहा है?
ताजा मामला थाना अकला डोंगरी क्षेत्र के ग्राम कोहका का है… जहां धमतरी पुलिस ने एक घर में दबिश देकर 21 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची महुआ शराब बरामद की है… पुलिस ने भारत लाल मंडावी नाम के 57 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
अब यहां सवाल सिर्फ 21 लीटर अवैध शराब पकड़ने का नहीं है… सवाल उस विभाग की सक्रियता का भी है, जिसकी प्राथमिक जिम्मेदारी ही अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाना है।
धमतरी पुलिस लगातार मुखबिर तंत्र के जरिए दबिश दे रही है… कार्रवाई कर रही है… प्रेस विज्ञप्तियां जारी कर रही है… लेकिन आबकारी विभाग की मैदानी सक्रियता आखिर कितनी दिखाई दे रही है?
क्या जिले में अवैध शराब का कारोबार रोकने की पूरी जिम्मेदारी अब पुलिस ही निभाएगी? क्या आबकारी विभाग का काम सिर्फ छोटी-बड़ी कार्रवाई के आंकड़े गिनाना और कभी-कभार कुछ लीटर शराब पकड़कर अपनी उपलब्धियां बताना भर रह गया है?
आखिर आबकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मैदान में कितनी सक्रियता से काम कर रहे हैं? अवैध शराब बनाने वाले ठिकानों और इसके कारोबार से जुड़े नेटवर्क पर विभाग की क्या निगरानी है?
बहरहाल, धमतरी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है… लेकिन अब आबकारी विभाग को भी अपनी सक्रियता और जवाबदेही दिखानी होगी।
क्योंकि सवाल साफ है… जब अवैध शराब के खिलाफ पुलिस लगातार मैदान में नजर आ रही है, तो आबकारी विभाग कहां है?
