• Tue. Sep 1st, 2026

Dhamtari News

जनता के लिए,जनता के साथ

नशा करने मंगा पैसा नही देने पर कीया चाकू से हमला,आरोपी हुआ गिरफ्तार

Share

एसपी धमतरी, के निर्देश पर चाकूबाजी एवं मारपीट के आरोपी पर सिटी कोतवाली पुलिस की सख्त कार्यवाही,शराब पीने के लिए पैसे मांगने से मना करने पर युवक ने किया चाकू से हमला, बहन से भी मारपीट,आरोपी कृष भारती को गिरफ्तार कर भेजा जेल,आरोपी से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू बरामद एवं जब्त

धमतरीं/पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस ने चाकूबाजी एवं मारपीट के मामले में आरोपी कृष भारती पिता शक्ति भारती, उम्र 20 वर्ष, निवासी महंत घासीदास वार्ड जालमपुर, धमतरी को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 28 अगस्त 2026 को प्रार्थी अभिषेक बंजारे मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। जालमपुर मिडिल स्कूल के पास आरोपी कृष भारती ने उसका रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और धारदार चाकू से हमला कर प्रार्थी को चोट पहुंचाई। बीच-बचाव करने पहुंची प्रार्थी की बहन शारदा टेकाम के साथ भी आरोपी ने धक्का-मुक्की एवं मारपीट की।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 209/2026, धारा 119, 296, 118(1), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी से पूछताछ करने पर उसने घटना स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त स्टील का धारदार चाकू पुलिस के समक्ष पेश किया, जिसे विधिवत जप्त किया गया। चाकू की कुल लंबाई 10.5 इंच पाई गई। जप्त हथियार के आधार पर प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 भी जोड़ी गई।

आरोपी कृष भारती को दिनांक 30 अगस्त 2026 को 13:15 बजे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपी को दिनांक 12 सितंबर 2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

▪️*आरोपी का नाम*

कृष भारती पिता शक्ति भारती, उम्र 20 वर्ष, निवासी महंत घासीदास वार्ड जालमपुर,धमतरी, 

थाना सिटी कोतवाली धमतरी (छ.ग.)

धमतरी पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *