• Tue. Jul 14th, 2026

Dhamtari News

जनता के लिए,जनता के साथ

अयोध्या चोरी मामले को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन

Share

शहर के घड़ी चौक पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन, अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के खिलाफ खोला मोर्चा

धमतरीं/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस के आदेश पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर के निर्देशानुसार आज अयोध्या स्थित भव्य श्री राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित किए गए चढ़ावे में कथित चोरी और गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी शहर ने स्लोगन लिखे तख्ती लेकर सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर धमतरी के प्रमुख घड़ी चौक पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर केंद्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि आस्था के सबसे बड़े केंद्र में हुई इस आर्थिक गड़बड़ी ने देश के करोड़ों रामभक्तों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष न्यायिक जांच (CBI या स्वतंत्र फॉरेंसिक ऑडिट) कराने और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को तत्काल पुनर्गठित करने की मांग उठाई। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर नें कहा की यह बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस प्रभु श्री राम के नाम पर भाजपा दशकों से राजनीति कर रही है, आज उन्हीं के मंदिर में चढ़ावे की राशि सुरक्षित नहीं है। अयोध्या में श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा के पैसे की चोरी हो गई, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश प्रशासन मौन साधे बैठे हैं। यूपी सरकार की एसआईटी सिर्फ निचले स्तर के कर्मचारियों पर कार्रवाई कर जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है। हमारी मांग है कि जब तक इस पूरे वित्तीय घोटाले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष एजेंसी से नहीं कराई जाती, तब तक कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। भगवान राम किसी राजनीतिक दल के नहीं, बल्कि पूरे देश की आस्था के प्रतीक हैं और उनके चढ़ावे का एक-एक पैसा सार्वजनिक होना चाहिए कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष योगेश शर्मा ने किया इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, पूर्व जिला अध्यक्ष शरद लोहाना, पूर्व दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू, संगठन जिला महामंत्री अरविंद दोषी, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सलीम रोकड़िया, नरेश जसूजा, जिला महामंत्री आलोक जाधव, योगेश लाल, आकाश गोलछा, विक्रांत शर्मा, नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, जिला सचिव राजेश पांडे, खिलेंद्र साहू, पार्षद सुमन मेश्राम, पूर्णिमा राजक, कन्हैया सोनी, अविनाश मारोठे, रामेश्वरी कोसरे, गीतराम सिन्हा, आशुतोष खरे, पवन वाधवानी, अजय सिन्हा, वातांजलि गोस्वामी, शास्त्री सोनवानी, सोमेश मेश्राम, अंबर चंद्राकर, लोकेश्वरी साहू, राजा जाचक, उदित नारायण साहू, भागी ध्रुव, देवेन्द्र देवांगन, दीपक साहू, मोहन ध्रुव, नवीन गजेंन्द्र, यशवंत पटेल, अभिषेक ठाकुर, चंदन रजक, जितेंद्र साहू, गणेश्वरी कॉमड़े, संजू साहू, हरीश साहू, ज्ञानचंद सिन्हा, सूरज पासवान, ललित राठौर, दिलीप बजाज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *