• Tue. May 26th, 2026

छत्तीसगढ़ प्रदेश मे इदुल अज़हा 28 मई 2026 को

Share

छत्तीसगढ़ प्रदेश में 28 मई 2026, बरोज़ गुरुवार को ईदुल अज़हा (बकरईद) मनाई जाएगी, रज़ा यूनिटी फाउंडेशन

छत्तीसगढ़/ईदुल अज़हा (बकरईद) पर्व के मद्देनज़र आज रज़ा यूनिटी फाउंडेशन द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें त्योहार को शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने को लेकर विशेष चर्चा की गई। बैठक में संगठन पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि ईदुल अज़हा के अवसर पर कानून व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द एवं सार्वजनिक स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।

बैठक में ईदगाहों एवं मस्जिदों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा निगरानी को लेकर स्थानीय कमेटियों से विशेष सहयोग की अपील की गई। साथ ही प्रशासन से भी आवश्यक सहयोग एवं सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया ताकि पर्व अमन और भाईचारे के साथ सम्पन्न हो सके।

संगठन की ओर से मुस्लिम समाज से अपील की गई कि कुर्बानी के दौरान शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाएं तथा सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से बचें।

बैठक में संगठन प्रमुख शादाब आलम रज़वी, डायरेक्टर मोहम्मद वसीम, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इक़बाल अंसारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शहज़ाद अली, सचिव गुलाम मुस्तफा, मोहम्मद असलम, शहज़ेब अंसारी, रकीब अंसारी, ताहिर हुसैन, आदिल सिद्दीकी, रकीब गुलज़ार, मोहम्मद नूर सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

रज़ा यूनिटी फाउंडेशन ने प्रदेशवासियों को ईदुल अज़हा की अग्रिम मुबारकबाद देते हुए आपसी भाईचारा, अमन और इंसानियत को मजबूत करने की अपील की।

जारीकर्ता 

दिलेर अंसारी,

मिडिया सेल इंचार्ज 

📱078797 71039

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *