ग्रोइंग मून अकादमी, धमतरी (घड़ी चौक, रुद्री, आमातालाब, चारामा सहित विभिन्न शाखाओं एवं स्कूलों में संचालित), जहां 400 से अधिक छात्र अबेकस शिक्षा प्राप्त कर रहे है।

धमतरी/ ग्रोइंग मून अकादमी, धमतरी (घड़ी चौक, रुद्री, आमातालाब, चारामा सहित विभिन्न शाखाओं एवं स्कूलों में संचालित), जहां 400 से अधिक छात्र अबेकस शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्टेट लेवल चैंपियन का खिताब अपने नाम कर अकादमी एवं धमतरी शहर को गौरवान्वित किया है।
अकादमी द्वारा संचालित अबेकस एक ब्रेन डेवलपमेंट प्रोग्राम है, जिसमें बच्चों को गणित के जोड़, घटाव, गुणा, भाग एवं टेबल जैसे प्रश्नों को बिना कैलकुलेटर के, अत्यंत तीव्र गति से हल करना सिखाया जाता है। इसके साथ ही अकादमी में समर क्लासेस एवं ट्यूशन क्लासेस भी संचालित की जा रही हैं।
अकादमी के संचालक श्री गोविंद सिंह पटेल ने बताया कि ब्रेनिस अबेकस एजुकेशन छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता 17 अप्रैल 2026 को रायपुर में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में चारों जोन से लगभग 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को विभिन्न लेवल पर 10 मिनट में 200 प्रश्न हल करने थे, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने गणितीय कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
ग्रोइंग मून अकादमी, धमतरी से कुल 173 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 111 विद्यार्थियों ने टॉप-6 में स्थान प्राप्त किया, 12 विद्यार्थियों ने चैंपियन का खिताब जीता तथा 63 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया।
**स्टेट लेवल चैंपियंस के रूप में चयनित विद्यार्थी हैं** – विआन नानकानी, यूर्वी चौकसे, लावण्या उर्वशा, रुद्रप्रताप जूरी, मेहुल मरकाम, हियांशी भोजवानी, दर्शील बरडिया, दिव्यांश साहू, यातिका टेकाम, भूविका कंवर, भाग्येश साहू एवं सुंयाश उसेंडी।
इन सभी विद्यार्थियों ने पूरे राज्य में अकादमी एवं शहर का नाम रोशन किया।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर अकादमी द्वारा 21 अप्रैल को सम्मान समारोह (Award Ceremony) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा उपस्थित रहे। साथ ही विशेष अतिथि के रूप में बीईओ श्री लीलाधर चौधरी, श्रीमती श्रुति साहेब, श्रीमती पूनम ठाकुर, श्री वर्गीज कुरियाकोस एवं प्रवक्ता श्री अमित महेश्वरी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को ट्रॉफी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर अकादमी के शिक्षक-शिक्षिकाओं में कांति मैम, सृष्टि मैम, अंजलि मैम, चंचल मैम, खान मैम, लक्ष्मी कैमेरो मैम, मंदाकिनी मैम, सुषमा मैम, शबनम मैम, भूमि मैम एवं मनप्रीत मैम का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे तथा सभी विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
