धमतरी विधायक ओंकार साहू का नगरवासियों द्वारा जोशिला स्वागत, गौरव पथ स्वीकृति पर जताया आभार — बदलेगी आमदी की तस्वीर

धमतरी/विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम आमदी को बड़ी सौगात देते हुए विधायक ओंकार साहू के सतत प्रयासों से गौरव पथ निर्माण कार्य को प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह मार्ग राजनांदगांव-गुंडरदेही-धमतरी-नगरी-सिहावा-बोरई (राज्य मार्ग क्रमांक 23) के कि.मी. 66/8 से 70/2 तक लगभग 3.50 किलोमीटर क्षेत्र में प्रस्तावित है, जिसकी लागत राशि 21 करोड 54 लाख 19 हजार रुपए स्वीकृति प्रदान किया गया है जिससे आमदी नगर पंचायत के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से उत्साहित नगरवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक ओंकार साहू का जोरदार स्वागत कर आभार व्यक्त किया। स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां पुष्पमालाओं एवं आतिशबाजी के साथ उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया।
नगरवासियों ने कहा कि गौरव पथ के निर्माण से न केवल यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। इससे आमदी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा प्राप्त होगी और क्षेत्र के समग्र विकास को बल मिलेगा। लंबे समय से इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं उन्नयन की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होती नजर आ रही है।
विधायक ओंकार साहू ने नागरिकों के स्नेह एवं सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्वीकृति क्षेत्र की जनता के विश्वास और सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आमदी सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए वे निरंतर प्रतिबद्ध हैं तथा सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बुनियादी सुविधाओं के विस्तार हेतु लगातार प्रयासरत रहेंगे।
उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि गौरव पथ निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा और निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाएगा, ताकि आमदी एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके। मौके पर मनोज साहू पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत , सुनीता साहू , कविता साहू , ऋषभ ठाकुर ,पारसमणि साहू , चितेन्द्र साहू ,
, एमन साहू , कामिनी सूर्यवंशी , ब्यासनारायण साहू
रामचंद्र देवांगन , घनानंद साहू, भिखम साहू , भागीरथी देवांगन , युवराज देवांगन ,भूषण साहू , भूषण , तोषण माला , भूषण माला , गजेंद्र साहू , उमेश साहू , हिमांशु साहू , इंदर साहू , पवन जांगडे , कुंदन साहू , रोहन विश्वास , जितेश कुंभकार , डोमन ढीमर , भरतलाल साहू , तोषण साहू , रामचंद्र साहू , धर्मेंद्र साहू , शेखर साहू कैलाश साहू धर्मेंद्र ढीमर , टीकू कुंभकार , मानसिंग टंडन , गीतेश साहू , विष्णु देवांगन , मन्नू ढीमर , सीताराम साहू , सोहिल साहू , दिकेश सिन्हा , लाला राम साहू , मनबोध साहू किशन छापेन्द्र , अशोक टंडन , अशोक कोशरिया , बसंत साहू , मुकेश साहू , पंचराम साहू , सुरेश साहू साथ में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे |
