• Tue. Mar 31st, 2026

महावीर जयंती : शोभा यात्रा का कांग्रेस ने किया स्वागत

Share

ब्लॉक कांग्रेस शहर अध्यक्ष द्वय योगेश शर्मा,गौतम वाधवानी के नेतृत्व में महावीर जयंती के अवसर पर नगर में निकली शोभायात्रा का मठ मंदिर चौक के सामने स्वागत किया।

ब्लॉक कांग्रेस शहर अध्यक्ष द्वय योगेश शर्मा,गौतम वाधवानी के नेतृत्व में महावीर जयंती के अवसर पर नगर में निकली शोभायात्रा का मठ मंदिर चौक के सामने स्वागत किया। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा में शामिल जैन समाज के अनुयायियों पर पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। इस दौरान विमान में विराजित भगवान महावीर की पूजा-अर्चना भी की गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के अवसर पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा की भगवान महावीर जी के सत्य, अहिंसा, करुणा और अपरिग्रह के सिद्धांत, जैसे “जियो और जीने दो”, आज के समय में भी मानवता के लिए सबसे महत्वपूर्ण मार्गदर्शक हैं।हम सभी जन उनके द्वारा दिखाए गए प्रेम और अहिंसा के मार्ग का पालन करने का संकल्प लेते है। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, जिला महामंत्री अरविंद दोषी, जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष द्वय योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, दाऊ कृष्ण कुमार गुप्ता, कीर्ति शाह, राकेश दीवान, जिला महामंत्री विक्रांत पवार, नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, आशुतोष खरे, देवेंद्र देवांगन, अविनाश वाल्मीकि, नवीन गजेंद्र, अभिषेक ठाकुर, रामनाथ यादव, यशवंत पटेल, मोहन ध्रुव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *