• Sun. Mar 29th, 2026

ओंकार साहू का प्रयास छाती गागरा कण्डेल देवपुरी मार्ग को मिली चौड़ीकरण मजबूतीकरण की स्वीकृति

Share

विधायक ओंकार साहू के प्रयासों से छाती–गागरा–कण्डेल देवपुर मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य को मिली प्रशासकीय स्वीकृति

धमतरी/जिले के विकास को नई गति देते हुए क्षेत्रीय विधायक ओंकार साहू के सतत प्रयासों से वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल छाती–गागरा–कण्डेल देवपुर मार्ग (किमी. 1/2 से 9/10, कुल 9.00 किमी) के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण निर्माण कार्य को राज्य शासन द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए कुल 2504.67 लाख रुपये (पच्चीस करोड़ चार लाख सड़सठ हजार रुपये) की स्वीकृति दी गई है।

यह मार्ग लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग रहा है। सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण से आवागमन सुगम होगा, ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी तथा व्यापार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान बनेगी।

विधायक ओंकार साहू ने इस स्वीकृति के लिए लोक निर्माण मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि यह सड़क निर्माण कार्य क्षेत्र की जनता के लिए एक बड़ी सौगात है और इससे ग्रामीण अंचलों में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कार्य की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा शासन द्वारा निर्धारित सभी नियमों का पालन करते हुए शीघ्र कार्य प्रारंभ कर समय पर पूर्ण किया जाए।

क्षेत्रवासियों में इस स्वीकृति को लेकर हर्ष का माहौल है और उन्होंने विधायक ओंकार साहू के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *