• Sat. Mar 7th, 2026

विधायक ओंकार की मांग पर एक बार फिर क्षेत्र की विकास में 3 करोड़ की मिली सौगात

Share

धमतरी विधायक ओंकार साहू की मांग पर धमतरी क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न पंचायतों एवं नगर पंचायतों को 3 करोड़ रुपये की मूलभूत सुविधाओं की बड़ी सौगात

धमतरी/धमतरी विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए विधायक ओंकार साहू की मांग और अनुशंसा पर अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि से लगभग 3 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों के स्वीकृत होने से क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों एवं नगर पंचायतों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और आम जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

स्वीकृत कार्यों में नगर पंचायत आमदी में तालाब के पास नीचे पचरी एवं सीसी रोड निर्माण के लिए 4 लाख रुपये, ग्राम पंचायत खपरी में गांधी चौक के पास 15000 वर्गफीट कांक्रीटीकरण के लिए 10 लाख रुपये तथा ग्राम पंचायत भोथली में भानू घर से गौठान तालाब की ओर सीसी रोड निर्माण के लिए 15 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार ग्राम पंचायत रत्नाबांधा में राजेश मिनपाल के घर से पीजी कॉलेज रोड की ओर सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये तथा ग्राम पंचायत खपरी में द्वारिका साहू के घर से सुरेन्द्र साहू के खेत की ओर सीसी रोड निर्माण के लिए 12 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।

इसके अलावा नगर पंचायत आमदी में कबीर सत्संग भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये तथा सामुदायिक भवन एवं आहता निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। ग्राम पंचायत खपरी के सरस्वती शिशु मंदिर में कक्ष निर्माण के लिए 7 लाख रुपये तथा धमतरी शहर में कलार समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 20 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

शैक्षणिक संस्थानों के विकास के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारना में सायकल स्टैंड एवं सांस्कृतिक मंच निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, नगर पंचायत आमदी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रार्थना शेड निर्माण के लिए 15 लाख रुपये तथा ग्राम शकरवारा में शासकीय प्राथमिक शाला एवं पेवर ब्लॉक निर्माण के लिए 15 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इसके साथ ही ग्राम पंचायत कसावाही मड़वापथरा और ग्राम पंचायत पूरी में बाजार चौक पर सार्वजनिक वर्कशेड निर्माण के लिए 10-10 लाख रुपये तथा सांकरा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में टिन शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त ग्राम भोधली में पंचायत भवन के सामने शेड निर्माण, ग्राम पंचायत लीलर में सार्वजनिक शेड निर्माण तथा कोरेगांव बी, बरगरी, झुरानवागांव एवं मोंगरागहन के विद्यालयों में प्रार्थना शेड निर्माण के लिए भी लाखों रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

विधायक ओंकार साहू ने कहा कि धमतरी विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। इन विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा शिक्षा, सामाजिक गतिविधियों और आवागमन की सुविधाएं और अधिक बेहतर होंगी। उन्होंने कहा कि यह सभी निर्माण कार्य क्षेत्र की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करेंगे और भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *