• Wed. Feb 4th, 2026

प्रारम्भ से ही धान खरीदी में अव्यवस्था का मंजर,शासन प्रशासन के पास कोई ठोस समाधान नही-घनाराम साहू

Share

छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार द्वारा की जा रही धान खरीदी  इस वर्ष  शुरुआत से ही भारी अवयवस्था का शिकार रही है किसान लगातार अपनी उपज बेचने के लिए परेशान है लेकिन शासन प्रशासन की ओर से समस्याओं का कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है

धमतरीं/जय जवान     जयकिसान 

छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार द्वारा की जा रही धान खरीदी  इस वर्ष  शुरुआत से ही भारी अवयवस्था का शिकार रही है किसान लगातार अपनी उपज बेचने के लिए परेशान है लेकिन शासन प्रशासन की ओर से समस्याओं का कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है कभी टोकन जारी नहीं होता, कभी खरीदी सीमा कम करना, तो कभी केदो में अव्यवस्था, इन सभी कारणों से किसान महीनों से भटकने को मजबूर है यह भी चिंतनीय है कि धान खरीदी की प्रक्रिया को सुगम करने के प्रयास की बजाय शासन की दिशा निर्देश किसानों की सत्य निष्ठा पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए प्रतीत होता है स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है की धान खरीदी  सत्र समाप्त होने मे केवल 15 दिन शेष है जबकि अब तक लगभग 50% धान खरीदी हो पाई है यह सीधे-सीधे किसानों  के साथ अन्याय है खेतों में मेहनत कर धान पैदा करने वाला किसान आज अपने ही धान को बेचने के लिए भटक रहा है इस गंभीर स्थिति को देखते हुए भारतीय किसान संघ के साथ छत्तीसगढ़ किसान यूनियन 16 जनवरी को मिलकर जिला मुख्यालय में आंदोलन करने का निर्णय लिया है अतः समस्त किसान भाइयों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी आवाज बुलंद करें। 

      ‌‌                  घना राम साहू 

                   जिला अध्यक्ष धमतरी 

             छत्तीसगढ़ किसान यूनियन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *