महतारी के अपमान पर बवाल! कलेक्ट्रेट में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा बिना माल्यार्पण, युंका ने प्रशासन को घेरा।

धमतरीं/ जब पूरा प्रदेश राज्य स्थापना दिवस का उत्सव मना रहा है, रायपुर से लेकर हर जिला मुख्यालय तक भव्य आयोजनों की धूम है, लेकिन इसी खुशी के माहौल में जिला कलेक्ट्रेट दफ्तर से एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा, जो राज्य की अस्मिता का प्रतीक है, उसके सम्मान को लेकर जिला प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े हुए हैं।
“आज छत्तीसगढ़ राज्य अपनी स्थापना का गौरवशाली पर्व मना रहा है। लाखों-करोड़ों रुपए खर्च कर राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है, सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है।
लेकिन, हमारे पास जो जानकारी आई है, वह प्रशासन की संवेदनहीनता को उजागर करती है। यह मामला है जिला कलेक्ट्रेट परिसर का, जहां छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित है।
युवा कांग्रेस के नेता आज सुबह जब माल्यार्पण करने पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि राज्य स्थापना दिवस के इस विशेष दिन पर, स्वयं जिला प्रशासन ने प्रतिमा पर फूल-माला तक नहीं चढ़ाई थी, और न ही कोई औपचारिक माल्यार्पण हुआ था।
युंका नेता, गीतराम सिन्हा, हितेश गंगवीर और अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वयं प्रतिमा का माल्यार्पण किया और इस अनदेखी को लेकर जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उनका सीधा सवाल है: ‘एक ओर राज्य की अस्मिता के नाम पर लाखों खर्च हो रहे हैं, और दूसरी ओर मुख्य सरकारी दफ्तर में ही महतारी का सम्मान नदारद है? क्या यही है प्रशासन का राज्य के प्रति गौरव?’
यह एक ऐसी अनदेखी है, जो सीधे तौर पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति और भावनाओं के अपमान से जुड़ी है। प्रशासन को इस पर तुरंत जवाब देना चाहिए। इस खबर से जुड़ी हर अपडेट पर हम नजर बनाए रखेंगे।”
