• Wed. Feb 11th, 2026

धमतरी विधायक ओंकार साहू ने गुजरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया – औचक निरीक्षण

Share

विधायक ओंकार साहू इस समय लगातार स्वास्थ विभाग के समस्या को दूर करने के लिए लगातार विभागों का दौरा कर रहें हैं

धमतरी/ विधायक ओंकार साहू इस समय लगातार स्वास्थ विभाग के समस्या को दूर करने के लिए लगातार विभागों का दौरा कर रहें हैं | उन्होंने शनिवार को उपस्वास्थ केंद्र गुजरा का भ्रमण कर अचौक निरिक्षण किया | इस दौरान विधायक ओंकार साहू नें मरीजों औऱ मरीज के परिजनों सहित डॉक्टरों, अधिकारियों, कर्मचारियों से बात कर दवाओं की उपलब्धता, अस्पताल में मौजूद अलग अलग सुविधाओं के बारे में विधायक ने जानकारी ली। विधायक ने कहा कि अस्पताल में सभी मरीजों का पूरा ख्याल रखा जाए। उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा लगातार गुजरा अस्पताल में मरीज को हो रही परेशानी के बारे में शिकायतें मिलती है | इस दौरान उन्होंने मरीजों को कहा यदि किसी मरीज को कोई भी असुविधा होती तो वह सीधे मुझसे संपर्क कर सकते हैं। साथ में उन्होंने हॉस्पिटल परिसर का निरक्षण करते समय उन्होंने स्वस्थ केंद्र के ओपीडी कक्ष से पुराने भवन तक तक टीन शेड निर्माण का अस्वासन दिया क्योंकि बारिश के समय मरीजों को ओपीडी कक्ष से पुराने भवन तक ले जाने में परेशानी होती हैं | साथ में डॉक्टरो के मांग पर एक्सरे मशीन चालू करवाने का अस्वासन दिया व निरीक्षण के बाद अंत में विधायक जी नें स्वयं भी ब्लड टेस्ट करवाकर मरीजों का मनोबल बढ़ाया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *