• Mon. Jun 29th, 2026

Dhamtari News

जनता के लिए,जनता के साथ

बस्तर के राजा कमलचंद भंजदेव के फॉलो वाहन की दुर्घटना, 12 लोग घायल

Share

बस्तर के राजा कमलचंद भंजदेव के फॉलो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। इस हादसे में 12 लोगों के घायल होने की सूचना है

धमतरीं/  बस्तर के राजा कमलचंद भंजदेव के फॉलो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। इस हादसे में 12 लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि यह वाहन बस्तर से रायपुर की ओर जा रहा था, तभी पिकअप वाहन से यह दुर्घटना हो गई।

सूत्रों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन में स्वयं राजा कमलचंद भंजदेव भी मौजूद थे। हालांकि, घटना के बाद वे सुरक्षित दूसरे वाहन में बैठकर रायपुर की ओर रवाना हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

(अधिक जानकारी के लिए अपडेट की प्रतीक्षा करें…)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *