सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर: धमतरी महापौर पद के लिए भाजपा ने जगदीश रामू रोहरा पर जताया भरोसा

धमतरी/सूत्रों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने धमतरी जिले के महापौर पद के लिए जगदीश रामू रोहरा के नाम पर भरोसा जताया है। जगदीश रोहरा भाजपा के प्रदेश महामंत्री भी हैं और पार्टी में उनका कद और अनुभव काफी अहम माना जाता है।
भाजपा की ओर से जल्द ही इस पर आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। पार्टी सूत्रों का मानना है कि रोहरा का संगठनात्मक कौशल और जनता के बीच उनकी लोकप्रियता महापौर पद के लिए उन्हें मजबूत दावेदार बनाती है।
भाजपा के इस फैसले से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है, और यह कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी आगामी चुनावों में इस नाम के साथ मजबूत रणनीति तैयार करेगी।
धमतरी से विशेष रिपोर्ट: [शमशाद खान]