• Fri. Jun 26th, 2026

Dhamtari News

जनता के लिए,जनता के साथ

मुख्यमंत्री निवास घेराव में शामिल हुए सैंकड़ों एनएसयूआई कार्यकर्ता

Share

प्रदेश में बढ़ते अपराध, नशाखोरी और विष्णुदेव के 1वर्ष के कुशासन के विरोध में युवा कांग्रेस के तत्वाधान में मुख्यमंत्री निवास घेराव किया गया

धमतरीं/प्रदेश में बढ़ते अपराध, नशाखोरी और विष्णुदेव के 1वर्ष के कुशासन के विरोध में युवा कांग्रेस के तत्वाधान में मुख्यमंत्री निवास घेराव किया गया जिसमें युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के साथ हजारों कार्यकर्ताओं शामिल रहे।
इस घेराव में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में जिले के सैकड़ों एनएसयूआई कार्यकर्ता सम्मिलित हुए..!!
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने बताया कि भाजपा के 1 साल के शासन में प्रदेश में केवल अपराध, नशाखोरी और भ्रष्ट्राचार में ही वृद्धि हुई है, भाजपा की डबल इंजन सरकार ने छत्तीसगढ़ को अपराध और नशे के गर्त में फेकने का काम किया है , जिसके खिलाफ युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर विष्णुदेव साय को सत्ता की गहरी नींद से जगाने का प्रयास किया।।

इस मुख्यमंत्री निवास घेराव कार्यक्रम मे एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के साथ तेजप्रताप साहू, पारस मनी साहू, ओमप्रकाश मानिकपुरी, नमन बंजारे, नोमेश सिन्हा, त्रिभुवन मंडावी, अरविन्द यादव, सुदीप सिन्हा, चीतेन्द्र साहू,, तेज प्रकाश साहू, उदय साहू, राकेश नेताम,उमेश, इंदर साहू,विवेक कतलाम, देवेन्द्र सिन्हा सहित सैकड़ो की संख्या मे एनएसयुँआई कार्यकर्ता शामिल रहे..!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *