छत्तीसगढ़ की धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी धमतरी में आगामी 11 नवंबर 2026, बुधवार को एक रोजा अजीमुश्शान नूरी महफिल का भव्य आयोजन किया जाएगा।

धमतरी/छत्तीसगढ़ की धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी धमतरी में आगामी 11 नवंबर 2026, बुधवार को एक रोजा अजीमुश्शान नूरी महफिल का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन धमतरी के उस्मानिया बाड़ा में मरकजी नूरी महफिल तंजीम, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों सहित देशभर से धार्मिक विद्वान, उलेमा, शायर और नातख्वां शिरकत करेंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
आयोजकों द्वारा जारी कार्यक्रम पोस्टर के अनुसार महफिल का आयोजन बुधवार 11 नवंबर को नमाज-ए-इशा के बाद किया जाएगा। इस विशेष धार्मिक कार्यक्रम में सरपरस्ती, सदारत, हिदायत और मेहमानों की मौजूदगी में महफिल को यादगार बनाने की तैयारी है। आयोजन में धार्मिक तकरीर, नातिया कलाम और सूफियाना अंदाज में आध्यात्मिक संदेशों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी।
इस आयोजन में हजरत सलमान रजा खान (साहब किबला, बरेली शरीफ) की सरपरस्ती रहेगी। वहीं हारुन उस्मान नूरी साहब किबला की सदारत में कार्यक्रम संपन्न होगा। सय्यद एजाज अली बाकरी साहब किबला की हिदायत तथा सय्यद अब्दुल कादिर सिब्बैनी साहब किबला की हिमायत में इस महफिल का आयोजन किया जा रहा है।वही इस कार्यक्रम में धार्मिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों के नाम भी विशेष रूप से शामिल किए गए हैं।
इस नूरी महफिल में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से लोग शामिल होंगे जो इस आयोजन की व्यापकता को दर्शाता है। इनमें धमतरी, दुर्ग, भिलाई, रायपुर, राजनांदगांव, बालोदाबाजार, कवर्धा, बेमेतरा, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, गरियाबंद, बिलासपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के नाम शामिल हैं।
आयोजकों के अनुसार इस तरह के धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य लोगों के बीच आपसी भाईचारे, मोहब्बत, सामाजिक सद्भाव और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। ऐसे कार्यक्रमों में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से लोगों की सहभागिता धार्मिक एवं सामाजिक एकजुटता का संदेश देती है।
धमतरी के उस्मानिया बाड़ा में होने जा रही इस अजीमुश्शान नूरी महफिल को लेकर स्थानीय स्तर पर भी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने धर्मप्रेमियों और आम नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर महफिल की रौनक बढ़ाने की अपील की है।
इस पूरे कार्यक्रम में मुख्य रुप से यूसुफ खान रजवी, भिलाई,फैजान रजा, दुर्ग,हुसैन चौहान, आरंग,जीशान रजा कादरी, केशकाल,अर्श खान, केशकाल,जनाब फरीद रजा, रिसाली, दुर्ग ग्रामीण,सय्यद अनवर हुसैन साहब, कोंडागांव,प्रोफेसर नासिर अहमद रजवी, कोंडागांव,मंसूर रजा, कवर्धा,मुहम्मद अहमद रजा, कवर्धा,जनाब अमान रजा, धमतरी,जनाब फरहान अशरफी साहब, धमतरी,मुहम्मद अब्दुर राशिद रजा, बलौदा बाजार,मुहम्मद उमेर रजा, बलौदा बाजार
,मुहम्मद वसीम रजा, मोहला,मुहम्मद तौफीक रजा, मोहला,फरहान रजा कादरी, बेमेतरा,गुलाम सिब्तैन रजा, बेमेतरा,आवेज रजा, रायपुर,जाबिर रजा, रायपुर,मुहम्मद सलीम, गरियाबंद,जुनेद रजा, रायपुर,सय्यद अब्दुल्लाह रजा, कांकेर शरीफ
,मुहम्मद फैज मेमन, गरियाबंद,मुहम्मद रुसान रजा, भिलाई,सय्यद फरहान अली, धान खमरिया,मुहम्मद माहिम मेमन, केशकाल,मुहम्मद तलहा खान, कांकेर शरीफ,मुहम्मद इम्तियाज, कांकेर शरीफ,जनाब रजा कादरी साहब, बिलासपुर शामिल होंगे और अपनी नात पेस करेंगे।
