• Wed. Nov 4th, 2026

Dhamtari News

जनता के लिए,जनता के साथ

सतनामी समाज के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का विधायक ने दी बधाई सुभकामनाये

Share

कोमल संभाकर को सतनामी समाज जिला अध्यक्ष के नई जिम्मेदारी पर विधायक ओंकार साहू ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

धमतरी/ धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू ने विधायक निवास रुद्री में सतनामी समाज के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्री कोमल संभाकर का आत्मीय सम्मान एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधायक साहू ने उन्हें जिला अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

विधायक ओंकार साहू ने कहा कि समाज के नेतृत्व की जिम्मेदारी मिलना गौरव के साथ-साथ महत्वपूर्ण दायित्व भी है। उन्हें विश्वास है कि श्री कोमल संभाकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता के साथ करेंगे तथा समाज के उत्थान, जनसेवा और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करेंगे।

विधायक साहू ने उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सतनामी समाज निरंतर प्रगति करे और समाज के लोगों के हितों एवं अधिकारों को मजबूती से आगे बढ़ाने का कार्य हो |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *