सेवानिवृत्ति पर पटवारी बलदेव सिंह ठाकुर को दी गई भावभीनी विदाई, सेवाओं को किया गया याद

तहसील भखारा में पदस्थ पटवारी बलदेव सिंह ठाकुर के 30 अक्टूबर 2026 को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर भखारा में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
श्री बलदेव सिंह ठाकुर ने अपनी शासकीय सेवा की प्रथम नियुक्ति दिनांक 01 मई 1989 को जिला दुर्ग में प्राप्त की थी। इसके पश्चात वर्ष 2019 से तहसील भखारा के अंतर्गत विभिन्न राजस्व कार्यों का दायित्व पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निभाते हुए अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
उनके लंबे सेवाकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व एवं कार्य के प्रति समर्पण ने सहकर्मियों के बीच एक विशेष पहचान बनाई। उन्होंने अपने अनुभव एवं मार्गदर्शन से विभागीय कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं पटवारी साथि जिला अध्यक्ष वासुदेव भोई , जीवराखन कश्यप सर, राजेश चंद्राकर, विकास साहू , तहसील अध्यक्ष सौरभ साहू, देवेंद्र साहू, मो इरफान,विजय यादव , दुलेश्वर समेत समस्त जिला एवं तहसील के पटवारियों ने श्री ठाकुर के सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके साथ बिताए गए अनुभवों को साझा किया। सभी ने उन्हें शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर उपस्थित सभी पटवारी साथियों ने कहा कि शासकीय सेवा से सेवानिवृत्ति एक पड़ाव मात्र है, लेकिन व्यक्ति का व्यवहार, अनुभव और उसके द्वारा किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहते हैं।
समस्त पटवारी साथी, तहसील भखारा, जिला
