• Mon. May 25th, 2026

वाल्मीकि समाज ने महापौर से की शिष्टाचार भेंट

Share

आज वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम महापौर महापौर से शिष्टाचार मुलाक़ात कर समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं जनहित विषयों पर चर्चा की।

धमतरीं/सोमवार को वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम महापौर महापौर से शिष्टाचार मुलाक़ात कर समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं जनहित विषयों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था, समाज के युवाओं के रोजगार, शिक्षा एवं सामाजिक विकास से संबंधित मांगों को महापौर के समक्ष रखा।

महापौर ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक पहल एवं सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नगर के विकास एवं सभी समाजों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के ज़िलाध्यक्ष विक्की वाल्मीकि ,रामकुमार वाल्मीकि सुरमुख चौहान,अविनाश मारोठे,अजय वाल्मीकिउपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने महापौर का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया तथा समाज हित में निरंतर सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *