• Mon. Jul 6th, 2026

Dhamtari News

जनता के लिए,जनता के साथ

कोलियारी में अतिक्रमण हटाने के मामले को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष योगेश शर्मा नें लिया जायजा

Share

जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर के नेतृत्व में जिला संगठन के पदाधिकारी प्रभावितों से संवाद कर, आगामी आंदोलन की बनाएंगे रणनीति

धमतरी/तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोलियारी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक नोटिस के बाद सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रभावित परिवारों के समर्थन में अब कांग्रेस संगठन खुलकर सामने आ गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कोलियारी पहुंचकर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। और प्रभावितो से चर्चा कर बताया की जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल इस विषय को लेकर ग्रामीणों से संवाद कर प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात करेगा। यदि प्रशासन ने अपना अड़ियल रवैया नहीं बदला, तो प्रभावित ग्रामीणों को न्याय दिलाने के लिए जिला स्तर पर उग्र आंदोलन और धरना प्रदर्शन किया जाएगा। योगेश शर्मा ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में गरीबों का आशियाना उजड़ने नहीं दिया जाएगा। अब जिला कांग्रेस कमेटी इस लड़ाई को सड़क पर लड़ने को तैयार है। बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के गरीबों के मकानों को तोड़ना सरासर अन्याय है। आगे कहा की लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकार जनता होता है और जन भावनाओं से इतर किया गया किसी भी प्रकार का कृत्य सामाजिक समरसता और व्यवहारिक ढांचे को गिराए जाने हेतु किया जाने वाला प्रयास नैतिक अपराध है, अतः शासन प्रशासन को ऐसा कोई भी कार्य नहीं किया जाना चाहिए जिसमें लोकहित ना हो, लोग है तो सत्ता है सरकारें हैं तो सभी सत्ता और सत्ताधीशों द्वारा जन भावनाओं का आदर किया जाना चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *