ज़िला दुर्ग में मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाकर नफरत फैलाने के मामले को लेकर रज़ा यूनिटी फाउंडेशन, ज़िला दुर्ग एवं मुस्लिम समाज, दुर्ग के प्रतिनिधिमंडल ने आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसएसपी) से मुलाक़ात कर औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज कराई।

दुर्ग/ज़िला दुर्ग में मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाकर नफरत फैलाने के मामले को लेकर रज़ा यूनिटी फाउंडेशन, ज़िला दुर्ग एवं मुस्लिम समाज, दुर्ग के प्रतिनिधिमंडल ने आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसएसपी) से मुलाक़ात कर औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत में बताया गया कि प्रदीप सिन्हा, पिता—दशरथ सिन्हा, निवासी सरस्वती नगर, नया पारा, दुर्ग द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से मुस्लिम समुदाय के विरुद्ध अत्यंत अभद्र, आपत्तिजनक एवं नफ़रत फैलाने वाली भाषा का प्रयोग किया गया। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने विशेष रूप से बहन-बेटियों की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाली टिप्पणियाँ कर सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुँचाने का प्रयास किया।
रज़ा यूनिटी फाउंडेशन ने एएसएसपी महोदय को अवगत कराया कि इस प्रकार के बयान धार्मिक विद्वेष फैलाने, सार्वजनिक शांति भंग करने तथा महिलाओं की गरिमा पर आघात की श्रेणी में आते हैं। शिकायत के साथ यह भी स्पष्ट किया गया कि घटना से संबंधित वीडियो साक्ष्य उपलब्ध हैं, जिन्हें पुलिस प्रशासन को सौंप दिया गया है।
एएसएसपी महोदय ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले की गंभीरता से जाँच कर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर रज़ा यूनिटी फाउंडेशन एवं मुस्लिम समाज, दुर्ग ने प्रशासन से मांग की कि—
आरोपी के विरुद्ध तत्काल एफ.आई.आर. दर्ज की जाए
नफरत फैलाने वालों के विरुद्ध कानून का सख़्त संदेश दिया जाए
फाउंडेशन ने कहा कि वह इस मामले की सतत निगरानी करेगा और न्याय मिलने तक संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगा।
जारीकर्ता:
मुस्लिम समाज, दुर्ग
रज़ा यूनिटी फाउंडेशन, ज़िला दुर्ग

