• Fri. May 8th, 2026

सिटी कोतवाली धमतरीं समेत अन्य थाना व चौकी को मिले उनके नए प्रभारी,किये गए फेरबदल

Share

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल SP सूरज सिंह परिहार ने 13 अधिकारियों के तबादले के दिए आदेश

धमतरी/जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (SP) सूरज सिंह परिहार ने पुलिस विभाग में एक बड़ा सर्जरी (फेरबदल) किया है। प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए जिले के 13 पुलिस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। इसमें निरीक्षक (Inspector), उप निरीक्षक (SI) और सहायक उप निरीक्षक (ASI) स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

धमतरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले के विभिन्न थानों और चौकियों के प्रभारियों को बदला गया है। आदेश के मुताबिक, इन सभी अधिकारियों को तत्काल अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

किसे कहाँ मिली नई जिम्मेदारी? (मुख्य नाम)

निरीक्षक राजेश जगतथाना प्रभारी अर्जुनी से अब थाना प्रभारी सिटी कोतवाली धमतरी बनाए गए हैं।

निरीक्षक अवधराम साहू रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी कुरुद की कमान संभालेंगे।

निरीक्षक शरद ताम्रकार थाना प्रभारी सिहावा से अब थाना प्रभारी भखारा भेजे गए हैं।

निरीक्षक चंद्रकांत साहू थाना प्रभारी कुरुद से हटाकर अब उन्हें थाना प्रभारी अर्जुनी एवं प्रभारी साइबर पुलिस थाना की दोहरी जिम्मेदारी दी गई है।

निरीक्षक अरुण साहू थाना प्रभारी मेचका से अब थाना प्रभारी नगरी होंगे।

निरीक्षक चक्रधर बाघ थाना प्रभारी नगरी से थाना प्रभारी दुगली बनाए गए हैं।

निरीक्षक तुमललाल डडसेना रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी खल्लारी नियुक्त किए गए हैं।

निरीक्षक रामकिशन मरकाम थाना प्रभारी दुगली से रक्षित केंद्र धमतरी भेजे गए हैं।

उप निरीक्षक और अन्य तबादले

SI लक्ष्मीशंकर मण्डलेश्वर नगरी से थाना प्रभारी करेगाँव।

SI अजय सिंह चौकी प्रभारी बिरेझर से थाना प्रभारी सिहावा।

SI बलवीर सिंह करेगाँव से थाना प्रभारी मेचका।

ASI प्रदीप सिंह साइबर सेल से अब चौकी प्रभारी बिरेझर होंगे।

ASI प्रकाश नाग खल्लारी से थाना दुगली भेजे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *