• Tue. Oct 13th, 2026

Dhamtari News

जनता के लिए,जनता के साथ

नगर निगम द्वारा की जा रही दुकानदारों पर कार्यवाही,टेक्स और अन्य मामलों में दिखी सख्ती

Share

टैक्स जमा नहीं करने वाले दुकानों पर दूसरे दिन भी हुई कार्यवाही, 4 दुकान की गई सील, नल कनेक्शन लेने के बावजूद शुल्क जमा नहीं करने वालों पर भी शीघ्र होगी कार्यवाही

आयुक्त अरुण वर्मा के आदेशानुसार व उपायुक्त पी .सी. सार्वा के निर्देशानुसार बकाया राशि जमा नहीं करने वाले बकायादारो पर आज दूसरे दिवस भी दुकान सीलिंग की कार्रवाई किया गया जिसमें हटकेश्वर स्कूल सामने परिसर में दो दुकान, रामबाग बाजार एरिया में दो दुकान इस प्रकार कुल चार दुकानों पर सील लगाने की कारवाई किया गया एवं 34000 मौके पर जमा किए जाने के कारण तीन दुकान को सील नहीं किया गया। उपायुक्त ने बताया कि यह कार्यवाही  लगातार जारी रहेगा, गौरतलब है कि बीते दिनों भी दुकान किराया एवं टैक्स जमा नहीं करने वाले दो दुकानों पर कार्यवाही की गई थी। टैक्स के लिए लगातार करदाताओं को सूचना दिया जा चुका है बावजूद टैक्स जमा नहीं करने पर नगर निगम ने कड़ाई का रूख अपना लिया है। बार-बार मोहल्त देने के बावजूद भी टैक्स जमा नहीं करने वालों पर निगम कार्यवाही कर रहा है वहीं अगले हफ़्ते ऐसे बकायदार जो निगम को टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं उनके नाम की सूची को सार्वजनिक रूप से चस्पा किया जाएगा।

आज की कार्यवाही में मुख्य रूप से, नितिन बनवासी, मोहम्मद शेरखान, संजय गुप्ता, सामर्थ्य रणसिंह,पवन देवागन, दीपक पांडेय, छबि प्रजापति, सन्नी वाल्मीकि,बंसीदीप, निलेश कोर्राम, आदि शमिल रहे,।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *