• Sun. Oct 18th, 2026

Dhamtari News

जनता के लिए,जनता के साथ

नौ दुर्गा के नौ रूपों से सजे नन्हे सितारे, गरबा की धुन पर झूम उठा कृष्णा पब्लिक स्कूल किड्स

Share

कृष्णा पब्लिक स्कूल किड्स, धमतरी में नवरात्रि पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।

धमतरी/कृष्णा पब्लिक स्कूल किड्स, धमतरी में नवरात्रि पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का मनमोहक रूप धारण कर कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

 कार्यक्रम के दौरान बच्चों को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों,नवरात्रि के नौ दिनों में प्रत्येक देवी की पूजा के महत्व तथा इस पर्व को मनाने के पीछे की धार्मिक मान्यताओं की जानकारी दी गई।विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पारंपरिक गरबा नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे पूरा वातावरण आनंद और उमंग से भर गया।

इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को नवरात्रि पर्व के धार्मिक महत्व से परिचित कराना तथा उनमें अपनी परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना था। मनोरंजक गतिविधियों और आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों को सीखने और उत्सव का आनंद लेने का अवसर मिला।

विद्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक एवं आनंदमय अनुभव रहा, जिसमें भक्ति, उत्साह और सामूहिक सहभागिता का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *