• Fri. Jun 26th, 2026

Dhamtari News

जनता के लिए,जनता के साथ

नारी शक्ति अधिनियम पर कार्यक्रम सांसद व भाजपा उपाध्यक्ष रंजना साहू पिंकी शिवराज शाह ने ली तैयारियों की बैठक

Share

*नारी शक्ति अधिनियम के तहत देशभर में होंगे कार्यक्रम, धमतरी में सांसद रूप कुमारी चौधरी व भाजपा उपाध्यक्ष रंजना साहू,पिंकी शिवराज शाह ने ली तैयारियों की बैठक*

धमतरी/नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने पर देशभर में उत्सव मनाने की तैयारी है। इसी कड़ी में धमतरी जिले में भी वृहद कार्यक्रम आयोजित होगा।  इसे लेकर सोमवार को महासमुंद लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू,किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पिंकी शिवराज शाह ने जिला कार्यालय में बैठक ली और तैयारियों की समीक्षा की। सांसद रूप कुमारी चौधरी ने कहा, “यह अधिनियम महिलाओं के लिए ऐतिहासिक सौगात है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारत की महिलाओं के लिए सिर्फ अवसरों के द्वार नहीं खोलता, बल्कि सत्ता के केंद्र को अधिक समावेशी बनाता है। वर्षों से नीति निर्माण में महिलाओं की आवाज़ सीमित रही है। यह अधिनियम उस स्थिति को बदलते हुए महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनका उचित स्थान सुनिश्चित करता है। इससे शासन अधिक संतुलित, संवेदनशील और जन-आकांक्षाओं के अनुरूप बनेगा। वहीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रंजना साहू ने कहा महिला नेतृत्व अपने साथ जमीनी अनुभव और दृष्टिकोण लेकर आता है, चाहे वह स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा या आर्थिक सशक्तिकरण का विषय हो। उनकी बढ़ती भागीदारी न केवल नीतियों को प्रभावित करेगी, बल्कि देशभर की लाखों बेटियों को आगे बढ़ने और नेतृत्व करने की प्रेरणा भी देगी।यह केवल एक कानून नहीं, बल्कि एक सामाजिक परिवर्तन की शुरुआत है। जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं, तो भारत और अधिक मजबूत, न्यायसंगत और प्रतिनिधिक बनता है।धमतरी में होने वाले कार्यक्रम में मातृशक्ति की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पिंकी शाह ने कहा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक और निर्णायक कदम है। विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में अब नारी शक्ति का सशक्तिकरण नीति-निर्माण से लेकर राष्ट्र-निर्माण तक उसकी अग्रणी भूमिका को और मजबूत करेगा। इस अधिनियम से विधायिका में महिलाओं का उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा, जिससे निर्णय प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़ेगी और देश के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।

अर्चना चौबे को इस कार्यक्रम के प्रभारी एवं प्रेमलता नागवंशी को इस कार्यक्रम की सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है,इस दौरान महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता यादव,जिला पंचायत सदस्य मोनिका देवांगन, जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव, महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रियंका सिन्हा, कविता यादव मंडल अध्यक्ष पूजा कुंजाम, चिलेश्वरी साहू,रुक्मणीसोनकर , संगीता जगताप, दमयंती गजेंद्र, आशा लोधी, रितिका यादव, विभा चंद्राकर, हिमानी साहू, भारती साहू, चंद्रभागा साहू, सुशीला तिवारी, अनीतासोनकर, रीता बंजारे आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *