• Mon. Nov 16th, 2026

Dhamtari News

जनता के लिए,जनता के साथ

धमतरी में गांजे की बड़ी खेप पकड़ाई, 5 तस्कर हिरासत में…

Share

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ,अर्जुनी थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए करीब 130 किलो गांजा जब्त किया है।

धमतरीं/छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 

अर्जुनी थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए करीब 130 किलो गांजा जब्त किया है। 

इस कार्रवाई में तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही दो कारों को भी पुलिस ने जब्त किया है, वहीं महाराष्ट्र के रहने वाले पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

बताया जा रहा है कि गांजे की यह बड़ी खेप ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाई जा रही थी। लेकिन तस्करों की यह कोशिश धमतरी में ही नाकाम हो गई।

पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों कारों को रोककर तलाशी ली, जहां से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

जब्त किए गए गांजे का वजन लगभग 130 किलोग्राम बताया जा रहा है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है। वहीं, तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दोनों कारों को भी जब्त कर लिया गया है।

इस पूरे मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की यह खेप ओडिशा में कहां से लाई गई थी, महाराष्ट्र में किसे पहुंचाई जानी थी और इस तस्करी के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो काम नहीं कर रहा था।

गौरतलब है कि ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते दूसरे राज्यों तक गांजे की तस्करी के मामले लगातार सामने आते रहे हैं। ऐसे में धमतरी पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

फिलहाल अर्जुनी थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। अब देखना होगा कि पूछताछ में गांजा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े और कितने लोगों के नाम सामने आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *