• Sat. Jun 27th, 2026

Dhamtari News

जनता के लिए,जनता के साथ

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम पर कांग्रेस के युवा नेताओ ने की टिप्पणी

Share

*मुख्यमंत्री साय का धमतरी दौरा सिर्फ इवेंट बाजी, वही-वही कार्य की बार-बार कर रहे हैं घोषणा*

धमतरीं/प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के धमतरी आगमन को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष योगेश शर्मा, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, युवा कांग्रेस महासचिव गीतराम सिन्हा, ब्लॉक महामंत्री आशुतोष खरे ने सिर्फ इवेंट बाजी बताया। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के द्वारा हमेशा ही विकास कार्य का झूठा दम्भ भरा जाता है जो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के धमतरी आगमन पर उनके द्वारा की गई एक ही विकास कार्यों की बार-बार घोषणा से साबित हो जाता है. विकास एक जुमला के अलावा कुछ भी नहीं है. पूर्व में मुख्यमंत्री के द्वारा की गई कंडेल महाविद्यालय भवन निर्माण एवं हाईटेक लाइब्रेरी नालंदा परिसर निर्माण का अभी तक कोई अता-पता नहीं हैं. जबकि पूर्ववर्ती भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार मे शहरी सीमा के चारों ओर सड़क चौड़ीकरण जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई थी. परंतु राजनीतिक दुर्भावनावश प्रदेश में सरकार बदलते ही भाजपा की साय सरकार के द्वारा उपरोक्त सभी स्वीकृति को निरस्त कर दिया गया. और उन्ही मे से दो सड़क चौड़ीकरण स्वीकृति की घोषणा कर समाचार पत्रों में सुर्खियां बटोरने का काम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री जी के घोषणा में अंबेडकर चौक से रुद्री तक फोरलेन सड़क निर्माण सहित अन्य विकास कार्य नही हैं जिनको लेकर भाजपा के स्थानीय नेताओं के द्वारा पिछले 15 माह से लगातार झूठी वाह-वाही लूटने का कार्य किया जा रहा है। नियमतः स्थानीय नेताओं के द्वारा उपरोक्त सभी विकास कार्यों का मुख्यमंत्री जी के हाथों भूमि पूजन करवाना था लेकिन मुख्यमंत्री जी पुनः धमतरी की जनता को विकास कार्य की जुमला देकर चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *