• Wed. Feb 4th, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शुष्क दिवस,नही हुआ शराब दुकान बंद कांग्रेसियों ने बताया अपमान

Share

गाँधी जी पुण्यतिथि पर शुष्क दिवस घोषित नहीं करना गांधीवादी विचारधारा में विश्वास रखने वाले लोगो का अपमान :- तारिणी चंद्राकर

धमतरीं/प्रदेश मे भाजपा की साय सरकार द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि अवसर पर शुष्क दिवस घोषित नही किया गया जिसे लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने इसे गांधी विचारधारा में विश्वास रखने वाले लोगों का अपमान बताया हैं आगे कहा की  महात्मा गांधी के आदर्श, त्याग और देश की आज़ादी में उनके ऐतिहासिक योगदान के सम्मान में पूर्व की सरकारों द्वारा उनकी जयंती और पुण्यतिथि को शुष्क दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है। लेकिन भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद जानबूझकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम और विचारधारा को हाशिये पर धकेलने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि 30 जनवरी जैसे पवित्र और ऐतिहासिक दिन पर आज धमतरी जिला के सभी देशी-विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टोरेन्ट बार, होटल बार, क्लब एवं मद्य भण्डारण का संचालन किया जा रहा हैं। 30 जनवरी को शुष्क दिवस हेतु कोई आदेश जारी नहीं किया जाना सरकार की संवेदनहीनता और गांधी जी के अपमान का प्रत्यक्ष प्रमाण है। यह न केवल राष्ट्रपिता का अनादर है, बल्कि देश की आत्मा पर भी हमला है। आगे कहा की भाजपा के नेताओं को समझना चाहिए की महात्मा गांधी व्यक्ति नहीं एक विचारधारा है. लाख कोशिशो के बावजूद गांधी जी के विचारों के ऊपर गोडसे की विचारधारा को नहीं थोप पाएंगे. भाजपा के नेता दुनिया के अन्य देशों में जाकर महात्मा गांधी जी के सामने सर झुकाते हैं अन्य देशों से आए राष्ट्र अध्यक्षों के साथ फूल चढ़ाते है. और उन्हीं के देश में उनके नाम को हटाने का कार्य करती है. भाजपा की दोहरा चरित्र से पूरा देश वाकिफ हो गया है. भाजपा के द्वारा आज गोडसे को भगत सिंह का दर्जा देने की कोशिश चल रह रही है. गोडसे ने गांधी को मारा था. और आज 30 जनवरी  ‘गांधी निर्वाण दिवस को भाजपा की सरकार ‘गोडसे गौरव दिवस’ के रूप मे मनाने आगे बड़ चुकी हैं जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने स्पष्ट किया कि यह विषय केवल शराब भट्टी बंद कराने का नहीं, बल्कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सम्मान, उनके विचारों और देश की मूल आत्मा की रक्षा का है, जिससे कांग्रेस का पीछे हटने का सवाल ही नही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *