• Tue. Oct 21st, 2025

धमतरी में कांग्रेस की हालत नाजुक: आपसी कलह और गुटबाजी से सत्ता का सपना अधूरा!

Share

जिला कांग्रेस कमेटी में हो रहा बवाल आपसी कलह से कांग्रेस पार्टी की स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। पहले से ही कमजोर संगठनात्मक ढांचे और राज्य में सत्ता से बाहर होने के कारण पार्टी के सामने चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं।

धमतरी/छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कांग्रेस पार्टी की स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। पहले से ही कमजोर संगठनात्मक ढांचे और राज्य में सत्ता से बाहर होने के कारण पार्टी के सामने चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं। अब सूत्रों के हवाले से खबर है कि पार्टी के भीतर आपसी कलह और गुटबाजी चरम पर है, जो कांग्रेस के लिए नासूर बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के बीच बढ़ती खटास ने पार्टी की एकजुटता को खंडित कर दिया है।सूत्रों का दावा है कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब कुछ बड़े नेताओं ने “मलाई खाई” और अब वही नेता जिले में कलह को बढ़ावा दे रहे हैं। पार्टी के अंदर इतने गुट बन चुके हैं कि उनकी गिनती करना मुश्किल हो गया है। यह आपसी खींचतान और अंदरूनी विवाद न केवल कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ रहा है, बल्कि पार्टी की विश्वसनीयता को भी नुकसान पहुंचा रहा है।हाल ही में धमतरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नगर निगम के घेराव जैसे प्रदर्शनों ने पार्टी की सक्रियता तो दिखाई, लेकिन यह भी साफ है कि संगठनात्मक एकता के अभाव में ये प्रयास प्रभावी साबित नहीं हो रहे। स्थानीय नेताओं का कहना है कि अगर कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के बीच यह तनातनी जारी रही, तो कांग्रेस का सत्ता में वापसी का सपना महज एक सपना बनकर रह जाएगा।कांग्रेस की इस अंदरूनी कलह का असर न केवल धमतरी, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में पार्टी की संभावनाओं पर पड़ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर पार्टी को अपनी खोई हुई जमीन वापस लेनी है, तो उसे गुटबाजी खत्म कर एकजुट होकर काम करना होगा। अन्यथा, राजनीतिक परिदृश्य में कांग्रेस कहीं गुमनामी के अंधेरे में खो सकती है।पार्टी के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वह अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक मंच पर ला पाएगी, या फिर यह आपसी विवाद उसे और गहरे संकट में धकेल देगा?

नोट: यह खबर सूत्रों से प्राप्त जानकारी और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर तैयार की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *